PALI SIROHI ONLINE
हनुमान सिंह राव
पाली जिले के बाली उपखण्ड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बीजपुर ग्राम के राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी के रूप में डॉ. वसीम अकरम ने आधिकारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान चिकित्सालय परिसर में एक सादे लेकिन गर्मजोशी से भरे समारोह का आयोजन किया गया।
अस्पताल के समस्त स्टाफ और स्थानीय ग्रामीणों ने डॉ. वसीम अकरम का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। चिकित्सालय परिवार की ओर से उन्हें माला पहनाकर और साफा बंधाकर अभिनंदन किया गया।
कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत करते हुए डॉ. वसीम अकरम ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि उनकी पहली कोशिश यही रहेगी कि ग्रामीण क्षेत्र के दूर-दराज के मरीजों को भी उच्च गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।
बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वागोरिया ने बताया कि बीजापुर गाव मेघा हाइवे पर होने के चलते दुर्घटनाओं को लेकर बेडा व बीजापुर चिकित्सालय महत्वपूर्ण है दुर्घटना में घायल इन दो जगहों पर पहुचते है वही बीजापुर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का गाव होने के चलते ओर भी प्रभावशाली माना जाता है और बीसीएमओ डॉ हितेन्द्र वागोरिया ने बताया कि सरकार ने बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं की अनुसंसा पर डॉ की नियुक्ति की है


