PALI SIROHI ONLINE
बाली-नगर पालिका चुनाव में नामांकन वापसी के साथ चुनावी समीकरण बदलने लगे हैं। टिकट नहीं मिलने से निर्दलीय मैदान में उतरे प्रत्याशियों और बागियों को मनाने के लिए राजनीतिक दलों ने मान-मनुहार तेज कर दी है। बाली में बुधवार को चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया।
निर्वाचन अधिकारी नरेश बुनकर ने बताया कि वार्ड 21 से रुपाराम देवासी, वार्ड 8 से मुकद्दर अली सैयद और अयूब खान तथा वार्ड 6 से विमला भाटी ने नामांकन वापस लिया है। चारों निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थे।
आज अंतिम मौका, बदलेंगे कई वार्डों के समीकरण
गुरुवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन है। ऐसे में राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रत्याशी और दावेदार निर्दलीय व बागी प्रत्याशियों को मनाने में जुटे हैं। फालना में वार्ड 12 से दो ने उठाए फॉर्म : रिटर्निंग अधिकारी दिनेश विश्नोई ने बताया कि फालना में पहले दिन तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया। इनमें वार्ड 8 से भावेश गुर्जर तथा वार्ड 12 से अंजली और महेंद्र कुमार शामिल हैं। गुरुवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी।


