• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड- नकली बीड़ी-गुटखा फैक्ट्री पकड़ीः तीन गोदामों से नकली उत्पाद, रैपर और मशीनें जब्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 1, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-आबूरोड के सांतपुर क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे नकली बीड़ी, गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पादों के अवैध कारोबार का डीएसटी सिरोही और रीको थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर खुलासा किया है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने एक व्यापारी के ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें तीन गोदामों और एक अवैध निर्माण इकाई का पर्दाफाश हुआ, जहां नामी ब्रांडों के नाम पर नकली उत्पाद बनाकर बाजार में बेचे जा रहे थे।

पुलिस टीम ने जब संदिग्ध जगहों पर दबिश दी, तो वहां भारी मात्रा में तैयार माल, तंबाकू उत्पाद बनाने का कच्चा माल, पैकिंग सामग्री, रैपर, लेबल, पैकेट और निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनें मिलीं।

मौके की स्थिति देखकर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर पूरे परिसर को अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी।

नकली उत्पाद बनाकर सप्लाई कर रहा था

शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी लंबे समय से नकली उत्पाद बनाकर अलग-अलग इलाकों में सप्लाई कर रहा था। इस कारोबार से उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा था और प्रतिष्ठित कंपनियों के ब्रांड नाम का भी गलत इस्तेमाल हो रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में कई ब्रांडों के रैपर, पैकिंग लेबल और तैयार पैकेट मिले हैं। इनका इस्तेमाल नकली उत्पादों को असली बताकर बेचने के लिए किया जा रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसटी टीम ने संबंधित ब्रांडों और उत्पादक कंपनियों के प्रतिनिधियों को मौके पर बुलाया। जब्त सामग्री का सत्यापन कराया गया। प्रतिनिधियों ने सामग्री की जांच के बाद नकली उत्पादों और पैकिंग सामग्री की पुष्टि की। अब पुलिस यह पता कर रही है कि यह अवैध कारोबार कब से चल रहा था और इससे जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं।

Previous Post

नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन

Next Post

मनादर-सोलर कंपनी को 3800 बीघा जमीन देने का विरोधः ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, प्रदर्शन कर आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

Next Post

मनादर-सोलर कंपनी को 3800 बीघा जमीन देने का विरोधः ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, प्रदर्शन कर आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page