PALI SIROHI ONLINE
*नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन*
पाली, 1 सितम्बर। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु समानांतर प्रवेश चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 9वीं के लिए आवेदन संबंधित ऑनलाइन पोर्टल तथा कक्षा 11वीं के लिए निर्धारित पोर्टल पर किया जा सकेगा।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा एवं पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध है।
अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व आवश्यक दिशा-निर्देश एवं पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।


