• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भाट समाज की 28वीं पैदल रामदेवरा यात्रा शुरू, 160 जातरू एक साथ रवाना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 1, 2026
in Local
0
भाट समाज की 28वीं पैदल रामदेवरा यात्रा शुरू, 160 जातरू एक साथ रवाना

PALI SIROHI ONLINE

सोजत रोड-सोजत रोड | नगर के भाट समाज की ओर से सोमवार दोपहर 28वीं पैदल रामदेवरा यात्रा का शुभारंभ हुआ। करीब 160 जातरुओं का जत्था जय बाबा री के जयकारों के साथ बाबा रामदेव के दर्शन के लिए रवाना हुआ। इससे पहले श्रद्धालुओं ने जातरुओं को माला पहनाई व सफल और मंगलमय यात्रा की कामना की। समाज के डॉलर राय ने बताया कि भाट समाज की यह 28वीं पैदल यात्रा है। हर वर्ष समाज के लोग श्रद्धा और उत्साह के साथ पैदल रामदेवरा पहुंचते हैं। बाबा के दरबार में धोक लगाते हैं। यात्रा में युवक हाथों में तिरंगा लेकर जत्थे का नेतृत्व करते नजर आए।श्रद्धालु ध्वजा लेकर जय बाबा री के जयकारे लगाते रहे। भजनों पर नाचते-गाते आगे बढ़े। यात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवा, बच्चे भी शामिल हैं। श्रद्धालु बाबा रामदेव के दरबार में माथा टेकेंगे। आस्था ऐसी रही कि कई छोटे बच्चों को बग्गी में बैठाकर परिजन पैदल यात्रा में साथ ले गए।

Previous Post

हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्याः पति ने एक दिन पहले कहा था- जिंदा रही तो राखी पर पीहर जाएगी

Next Post

पाली- मन्नत पूरी होने पर रामदेवरा दर्शन करने जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, 1 साल पहले हुआ था बेटा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page