• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्याः पति ने एक दिन पहले कहा था- जिंदा रही तो राखी पर पीहर जाएगी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 1, 2026
in Local
0
हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्याः पति ने एक दिन पहले कहा था- जिंदा रही तो राखी पर पीहर जाएगी

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-.जोधपुर ग्रामीण में पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि रक्षाबंधन से एक दिन पहले आरोपी ने पत्नी को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना 29 अगस्त की रात करवड़ थाना क्षेत्र के उजलिया गांव की है। मृतका के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज हुआ।

थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि उजलिया की रहने वाली गुड्डी की 29 अगस्त की रात हत्या हुई थी। मृतका के भाई महेंद्र भील की रिपोर्ट पर 30 अगस्त को हत्या का मामला दर्जकिया गया। आरोपी पति दिनेश को पकड़ लिया गया है।

कापरड़ा हिंगाणिया गांव निवासी महेंद्र ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन गुड्डी की करीब 15 साल पहले दिनेश भील, निवासी उजलिया के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही बहन को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। आए दिन मारपीट और झगड़ा करते थे।

युवक ने बताया कि इससे पहले भी जीजा दिनेश बहन के पीछे तलवार लेकर मारने दौड़ा था। तब आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर बचाया था। थाने में इस घटना की रिपोर्ट भी दी गई थी। उस समय सामाजिक समझाइश के बाद जीजा ने भविष्य में ऐसी गलती न करने की बात कहते हुए माफी मांगी थी।

रक्षाबंधन से एक दिन पहले 27 अगस्त को गुड्डी ने अपनी मां को फोन कर कहा था कि वह अगले दिन राखी लेकर मायके आएगी। आरोप है कि उस दौरान पास खड़े जीजा ने कथित रूप से कहा कि कल जिंदा रहेगी तो राखी ले जाएगी।

रक्षाबंधन के अगले दिन 29 अगस्त की रात करीब 11.35 बजे दिनेश के भाई गणपत का फोन आया। उसने बताया कि दिनेश और गुड्डी के बीच झगड़ा हुआ है। दिनेश ने सो रही गुड्डी पर हथौड़े से वार कर दिया है। उसने यह भी कहा कि गुड्डी जिंदा है या नहीं, उसे पता नहीं है और परिजनों को तत्कालगांव आने के लिए कहा। अगले दिन सुबह परिजन गांव पहुंचे तो उन्हें पता चला कि गुड्डी की मौत हो गई। मृतका के 4 लड़कियां और एक लड़का है।

Previous Post

आबुरोड-कार ओवरटेक के दौरान टैंकर से टकराई: नेशनल हाईवे पर हादसा, कोई गंभीर घायल नहीं

Next Post

भाट समाज की 28वीं पैदल रामदेवरा यात्रा शुरू, 160 जातरू एक साथ रवाना

Next Post
भाट समाज की 28वीं पैदल रामदेवरा यात्रा शुरू, 160 जातरू एक साथ रवाना

भाट समाज की 28वीं पैदल रामदेवरा यात्रा शुरू, 160 जातरू एक साथ रवाना

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page