• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

धानसा से चोरी हुई बाइक 24 घंटे में बरामदःपुलिस की दबिश से चोर सड़क किनारे छोड़कर भागे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 31, 2026
in Local
0
धानसा से चोरी हुई बाइक 24 घंटे में बरामदःपुलिस की दबिश से चोर सड़क किनारे छोड़कर भागे

PALI SIROHI ONLINE

मोदरान, जालोर-मोदरान के धानसा गांव में एक घर से चोरी हुई मोटरसाइकिल 24 घंटे के भीतर बरामद कर ली गई है। पुलिस की सक्रियता और लगातार दबिश के कारण चोर बाइक को सड़क किनारे लावारिस छोड़कर फरार हो गए।

धानसा निवासी प्रीति कुमारी पुत्री जगदीश कुमार के घर से अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल चुराई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और गांव तथा आसपास के मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनाशुरू किया।

जांच अभियान के दौरान सुबह पुलिस को सूचना मिली कि धानसा-थलवाड़ रोड पर एक लावारिस बाइक पड़ी है। सूचना मिलते ही मोदरान चौकी इंचार्ज पदम सिंह मेहशा और कांस्टेबल गणपत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया, जिसकी पहचान धानसा से चोरी हुई बाइक के रूप में हुई।

चौकी इंचार्ज पदम सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा गांव और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सीसीटीवी फुटेज की जांच और सक्रियता बढ़ाने से चोरों में पकड़े जाने का डर पैदा हो गया था। इसी घबराहट में चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक को रास्ते में छोड़कर भाग निकले। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि चोर आसपास के इलाके का ही हो सकता है।

पीड़िता प्रीति कुमारी ने बाइक बरामद होने पर राहत महसूस की और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। पुलिस ने बताया कि वाहन बरामद होने के बावजूद आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए जांच जारी है।

Previous Post

सांप के काटने से किसान की मौत: खेत में काम करने के दौरान हादसा, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचे

Next Post

विरवाड़ा- राम रसोड़े का शुभारंभः भक्तों के लिए भोजराई नाड़ी विरबाबसी मन्दिर पर भोजन प्रसादी और ठहरने की व्यवस्था

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page