PALI SIROHI ONLINE
वीरवाड़ा-वीरवाड़ा के समीप भोजराई नाड़ी स्थित केसरिया प्रधान वीर बावसी मंदिर में 30वें राम रसोड़े का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रेवानाथ महाराज अजारी और जब्बर नाथ तेलपुर अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
केशरिया प्रधान वीर बावसी सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार रावल ने बताया कि यह राम रसोड़ा बाबा रामदेव आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शुरू किया गया है। यहां भक्तों के लिए भोजन प्रसादी और ठहरने की व्यवस्थाकी जाएगी।
राम रसोड़े का शुभारंभ आसपास के गांवों के ग्रामीणों और भक्तों की उपस्थिति में किया गया। इस पहल से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
यह राम रसोड़ा वीरवाड़ा के समीप बामणवाड़ भोजराई नाड़ी पर स्थित है। समिति के अनुसार, हर साल की तरह इस वर्ष भी राम रसोड़े की शुरुआत व्यवस्थित ढंग से की गई है। भक्तजनों का कहना है कि सेवा समिति यहां आने वाले श्रद्धालुओं की हर समस्या का समाधान करती है और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देती।

