• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 31, 2026
in Local
0
गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

PALI SIROHI ONLINE

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

जोधपुर। अंबाला मंडल के सरसावा में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध गोगा पीर मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने 31 अगस्त से 2 सितंबर तक ऋषिकेश-बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस का सरसावा रेलवे स्टेशन पर एक मिनट का अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया है।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि धार्मिक आस्था के प्रतीक इस मेले के दौरान सरसावा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। इसे देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों ट्रेनों को तीन दिनों के लिए अस्थाई ठहराव प्रदान किया गया है।

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस 31 अगस्त से 2 सितंबर तक सरसावा स्टेशन पर रात्रि 11.32 बजे पहुंचेगी तथा 11.33 बजे रवाना होगी। वहीं ट्रेन संख्या 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस का इस अवधि में प्रातः 5.27 बजे आगमन तथा 5.28 बजे प्रस्थान होगा। यह व्यवस्था 31 अगस्त से 2 सितंबर तक प्रभावी रहेगी।

Previous Post

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर अब भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

Next Post

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

Next Post

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page