• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 31, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

-नए टर्मिनल से शुरू हुआ संचालन
-चांदखेड़ा रोड पर भी मिला ठहराव

जोधपुर। जोधपुर से साबरमती जाने वाली ट्रेन अब अहमदाबाद शहर के एक कदम और करीब पहुंच गई है। साबरमती तक दौड़ने वाली जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस अब गांधीग्राम स्टेशन पर थमेगी। रेलवे ने इसका टर्मिनल बदलकर गांधीग्राम कर दिया है। नए टर्मिनल के साथ चांदखेड़ा रोड पर ठहराव भी मिला है। इससे अहमदाबाद के मध्य और उत्तर क्षेत्र के यात्रियों को सीधा फायदा होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 14821/14822 के संचालन में बदलाव से अहमदाबाद के मध्य क्षेत्र में आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। पहले साबरमती तक आने वाले यात्रियों को शहर के अन्य हिस्सों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त साधन का सहारा लेना पड़ता था। अब गांधीग्राम तक ट्रेन पहुंचने से शहर के मध्य क्षेत्र से सीधा रेल संपर्क मिलेगा।

उन्होंने बताया कि जोधपुर से रवाना होकर ट्रेन लूणी,पाली मारवाड़,मारवाड़ जंक्शन,सोमेसर,जवाई बांध,फालना,पिंडवाड़ा और आबूरोड सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरती है। इसके बाद गुजरात में पालनपुर,सिद्धपुर,ऊंझा, महेसाना,कलोल,खोडियार और चांदखेड़ा रोड इसके प्रमुख ठहराव हैं। चांदखेड़ा रोड से आगे ट्रेन गांधीग्राम पहुंचती है।

चांदखेड़ा रोड पर नया ठहराव

टर्मिनल परिवर्तन के साथ चांदखेड़ा रोड पर ठहराव इस ट्रेन की नई सुविधा है। इससे उत्तर अहमदाबाद और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को जोधपुर के लिए सीधी रेल सेवा का विकल्प मिलेगा। दोनों दिशाओं में ट्रेन का यहां ठहराव निर्धारित किया गया है।

टर्मिनल बदलने के बाद ट्रेन का संचालन भले ही जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस के नाम से हो रहा हो, लेकिन अब इसका सफर साबरमती से आगे गांधीग्राम तक हो गया है। इससे जोधपुर और अहमदाबाद के बीच रेल यात्रियों को शहर के भीतर बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। ट्रेन का जोधपुर रेलवे स्टेशन से संचालन समय में कोई बदलाव नही किया गया है लेकिन ट्रेन गांधीग्राम से सुबह 7 बजे प्रस्थान करती है जबकि जोधपुर से जाने में गांधीग्राम पहुंचने का समय रात्रि नौ बजे है।

Previous Post

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

Next Post

निकाय चुनाव तखतगढ़ आम आदमी पार्टी की एंट्री,तखतगढ़ निकाय चुनाव अंतिम दिन 11बजे तक 35 आवेदन जमा हुए

Next Post
निकाय चुनाव तखतगढ़ आम आदमी पार्टी की एंट्री,तखतगढ़ निकाय चुनाव अंतिम दिन 11बजे तक 35 आवेदन जमा हुए

निकाय चुनाव तखतगढ़ आम आदमी पार्टी की एंट्री,तखतगढ़ निकाय चुनाव अंतिम दिन 11बजे तक 35 आवेदन जमा हुए

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page