PALI SIROHI ONLINE
नटवर मेवाड़ा
सांडेराव से परशुराम महादेव पैदल यात्रा संघ गाजों बाजों के साथ हुआ रवाना। सोमवार को परशुराम महादेव के दरबार में विश्व शांति एवं खुशहाली की कामना को लेकर करेंगे अभिषेक, शोभायात्रा के बाद के गाजो बाजो के साथ ग्रामीणों ने पैदल यात्रा संघ को अम्बिका मंदिर से किया रवाना।
साणडेराव:- विश्व शांति एवं आपसी सद्भभावना की कामना को लेकर यहां से हरिओम मित्र मण्डल व हनुमान नवयुवक मंडल के सदस्य संयुक्त रूप से एक साथ शनिवार को साण्डेराव से परशुराम महादेव पैदल यात्रा संघ शोभायात्रा के साथ गाजो बाजो व ढोल नगाड़े के बीच हर हर महादेव के जैकारों के साथ ग्रामीणों ने रवाना किए।
https://www.instagram.com/reel/C962hhdM01j/?igsh=MWR5cHVjNmtqaGJwMw==
इस बार दोनों ही पैदल यात्रा संघ शैतान सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में बाबा के जैकारे लगाते हुए बड़े ही उत्साह के साथ परशुराम महादेव दर्शनार्थ पैदल रवाना हुए। पैदल यात्रा संघ का प्रतिनिधित्व कर रहे शैतान सिंह राजपुरोहित ने बताया कि हरि ओम मंडल क बैनर तले यह 31 वीं पैदल यात्रा व हनुमान नवयुवक मंडल की 26 वीं पैदल यात्रा संघ के सभी सदस्य शनिवार सुबह 9 बजे बस स्टैंड स्थित बाबा रामदेव मंदिर में एकत्रित होकर पुजा अर्चना के बाद गांव के मुख्य मार्गों से विशाल वरघोड़े के रूप में गाजों बाजों व ढोल धमाकों के साथ डीजे पर महादेव के भजनों पर झूमते थिरकते हुए हनुमान चौक स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे जहां विशेष पुजा अर्चना के बाद अम्बिका मंदिर पहुंचे जहां चातुर्मास पर विराजित ज्योतिषाचार्य संत मनसुख हिरापुरीजी महाराज के गुरु भक्त व पहले से स्वागत कों आतुर खड़े मेवाड़ा परिवार के सदस्यों तथा ग्रामीणों ने पैदल यात्रियों का तिलक लगाकर फुलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। यहां पर मां भवानी की पूजा अर्चना के बाद चातुर्मास पर विराजित ज्योतिषाचार्य संत मनसुख हिरापुरीजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर गुरु वंदना के बाद नाचते गाते हर हर महादेव की जै घोष करते हुए हुए रवाना हुए।
पैदल यात्रा संघ में शौतानसिंह राजपुहित, एडवोकेट जयपालसिंह राणावत,दुर्गेश हरवानी,विक्रम सिसोदिया,गणपत सैन,सुरेश लुहार,कमलेश लुहार,मानाराम सुथार,मेघाराम सुथार, राजेश लुहार,कांतिलाल,गणपत सैन साहित सभी 88 पैदल यात्री है।
राजपुरोहित ने बताया कि पैदल यात्रा संघ शनिवार को साणडेराव से निम्बेशवर महादेव मंदिर दर्शन कर फालना,बाली होकर कोट गांव के फुलेशवर महादेव मंदिर परिसर में रात्री विश्राम के साथ भजनों की अलख जगाएगे। रविवार को मुण्डारा माताजी के दर्शन कर देर शाम को परशुराम महादेव के दरबार में भजन कीर्तन करेंगे।श्रावण मास के दुसरे सोमवार की अल सुबह अरावली पर्वत श्रृंखलाओं में परशुराम महादेव के दरबार में विशेष पूजा अर्चना के बाद विश्व शांति एवं आपसी की कामना को लेकर महारूद्धी अभिषेक करेंगे।
वरघोड़े के दौरान ग्रामीणो ने बरसाएं पुष्प,महिलाओं ने किए वदावने:-
परशुराम महादेव पैदल यात्रियों के विशाल वरघोड़े के दौरान गांव में जगह जगह पर ग्रामीणो ने रंग बिरंगी गुलाल के साथ फुल बरसा कर यात्रियों का उत्साह वर्धन किया वही महिलाओं ने वदावने किए।शोभायात्रा में युवक-युवती महादेव के जैकारे लगाते हुए तथा महिलाऐं बरस बरस इन्द्र राजा,,,,,,, डी जे की मधुर धुन पर नाचती गाती हुई चल रही थी।
रास्ते में जगह-जगह पर हुआ यात्रियों का सवागत:-
साणडेराव से परशुराम महादेव पैदल यात्रियों का गंगा वेरी चौराहे,निम्बेशवर महादेव मंदिर परिसर में आचार्य पंडित जब्बर दत विष्णु दत त्रिवेदी,देवतरा मोड़ पर गणपत सिंह देवड़ा के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा करते हुए जोरदार स्वागत किया गया।