PALI SIROHI ONLINE
वेटिंग क्लियर करने के लिए सालासर सुपरफास्ट में अतिरिक्त एसी कोच
जोधपुर। लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को सुविधा देने के लिए दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी टू टियर कोच अस्थाई रूप से लगाने का निर्णय लिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 22421/22422 में एक ट्रिप के लिए एसी टू टियर श्रेणी का अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। यह कोच दिल्ली सराय रोहिल्ला से 31 अगस्त और जोधपुर से 1 सितंबर को संचालित होने वाली ट्रेन में लगाया जाएगा।
रेलवे के इस कदम से अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी और प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

