PALI SIROHI ONLINE
मारवाड़ जंक्शन-मारवाड़ जंक्शन जोगड़ा वास प्याऊ के निकट रविवार को रामदेवरा जा रहे दो भक्तों सहित तीन जनों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में श्रवण पुत्र गणेश 50 वर्ष, निवासी देवगढ़ का एक पैर गंभीर रूप से चोटिल होकर टूट गया। नारायण पुत्र रूपाराम उम्र 60 वर्ष, निवासी देवगढ़ तथा पुष्पेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह, 18 निवासी चवाड़िया के सिर में गंभीर चोटें आईं।
तीनों घायलों को मारवाड़ जंक्शन अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पाली रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर उठे सवाल : हादसे के बाद मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस के 20 मिनट देरी से पहुंचने का आरोप लगाया। लोगों के अनुसार दुर्घटनास्थल अस्पताल से 5 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में एंबुलेंस के पहुंचने में हुई देरी को लेकर नाराजगी देखी गई।

