PALI SIROHI ONLINE
नरेश दवे- रेवदर
रेवदर में मदन राठौड़ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
रेवदर। सिरोही जिले के भाजपा संगठन प्रभारी मदन राठौड़ के भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने की ख़ुशी में रेवदर मंडल के भाजपाईयो ने मंडल अध्यक्ष हरीश लौहार के नेतृत्व में भव्य आतिशबाजी की एवं एक दूसरे का मुँह मीठा कर जश्न मनाया। कार्यक्रम संयोजक दशरथ सोनी ने बताया की भाजपा कार्यालय पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता पहुंचे, प्रदेश मंत्री प्रकाश मेघवाल, मंडल अध्यक्ष मंडार रावताराम चौधरी, भटाणा कुलदीप रामपुरा, जिला मंत्री प्रकाश रावल, जगसीराम कोली करेली ने भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि मदन राठौड़ की अगुवाई में पार्टी नई ऊंचाई छूएगी। संगठन का विस्तार होगा और कार्यकर्ताओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
वही मंडल अध्यक्ष हरीश लौहार ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मदन राठौड़ को प्रदेशाध्यक्ष बनाकर आम कार्यकर्त्ता को सम्मान दिया है और सबसे बड़े गर्व का विषय है की मदन राठौड़ सिरोही जिले के प्रभारी रहते हुये हरेक कार्यकर्त्ता से जुड़े हुये है. वही जिला उपाध्यक्ष कालूराम चौधरी ने कहा की पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक बेहतर नेता को प्रदेश के संगठन की जिम्मेदारी दी है। सर्वसुलभ और कार्यकर्ताओं के बीच हमेशा उपलब्ध रहने वाले नेता मदन राठौड़ के प्रदेश अध्यक्ष बनने से सभी लोगों में ऊर्जा का संचार हुआ है।
इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री जयसिंह राव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल वैष्णव, मंडल उपाध्यक्ष भरत चौधरी,भैराराम राणा, अरविंद वैष्णव, प्रह्लाद ओड, शंकर लाल कोली, भाणाराम चौधरी, इश्वर घांची, तरुण अग्रवाल, अर्जुन हीरागर, इंदर खंडेलवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।