• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड में मैक्स जीप और बाइक की टक्करः एक महिला घायल, जीप के बोनट में फंसी बाइक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 31, 2026
in Local
0
आबूरोड में मैक्स जीप और बाइक की टक्करः एक महिला घायल, जीप के बोनट में फंसी बाइक

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड के माउंट आबू रोड स्थित शांतिकुंज के पास रविवार दोपहर एक मैक्स जीप और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक महिला घायल हो गई। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया।

बाइक जीप के बोनट में फंसी

पुलिस के अनुसार, मानपुर की ओर से आ रही बाइक की शांतिकुंज के पास माउंट आबू की ओर जा रही मैक्स जीप से टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक जीपके बोनट में फंस गई। दुर्घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस और स्थानीय निवासियों ने मिलकर जीप को पीछे हटाकर उसमें फंसी बाइक को बाहर निकाला। इसी बीच, पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन ने भी मैक्स जीप को टक्कर मार दी, लेकिन वह चालक मौके से चला गया।

मैक्स जीप सवार मौके से फरार

हादसे के बाद पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कर यातायात को सामान्य किया। बताया गया है कि दुर्घटना के बाद मैक्स जीप में सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। यह दुर्घटनाग्रस्त मैक्स जीप राजसमंद जिले की पंजीकृत बताई जा रही है।

पुलिस ने जानकारी दी कि इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Previous Post

दो बाइक की भिड़ंत में जीजा-साला समेत तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Next Post

तखतगढ़ निकाय चुनाव अंतिम दिन आवेदन जमा करने वालों का उमड़ा हुजुम

Next Post
तखतगढ़ निकाय चुनाव अंतिम दिन आवेदन जमा करने वालों का उमड़ा हुजुम

तखतगढ़ निकाय चुनाव अंतिम दिन आवेदन जमा करने वालों का उमड़ा हुजुम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page