PALI SIROHI ONLINE
बाली-जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी की प्रेरणा से संचालित ‘आओ गांव चले अभियान’ के तहत बाली जिला चिकित्सालय को भामाशाहों द्वारा महत्वपूर्ण उपकरण भेंट किए गए हैं। इनमें कुल 40 अटेंडेंट बेड, एक वाटर कूलर और एक एयर कंडीशनर (AC) शामिल हैं, जो मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए दिए गए हैं।
पीएमओ भरत टेलर ने बताया कि सोहनबाई बस्तीमलजी राठौड़, बाली की ओर से 10 अटेंडेंट बेड प्रदान किए गए।इसी प्रकार, शयनतारा बेन पति जेठमल भाई तन्ना, कच्छ गुजरात ने भी 10 अटेंडेंट बेड भेंट किए। फूलबाई फूटमलजी पवार, निंबाऊ तहसील बाली (वर्तमान में मुलुंड मुंबई) ने सर्वाधिक 20 अटेंडेंट बेड का दान किया।पेयजल सुविधा के लिए जयंती बेन सज्जन राज धोका, बाली ने एक वाटर कूलर भेंट किया। वहीं, समाज रत्न पुरुषराजजी जेठमलजी जैन, नयापुरा बाली की ओर से दो टन क्षमता का एक एयर कंडीशनर (AC) अस्पताल को दिया गया है।
इन दान की गई सामग्रियों और उपकरणों से अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को काफी राहत मिलेगी। यह पहल अस्पताल में सुविधाओं को बेहतर बनाने में सहायक होगी।
पीएमओ भरत टेलर ने सैसली बोया पूनम ग्रुप और सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को सुविधा प्रदान करने में समाज एवं भामाशाहों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।



