• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली में आम्लेश्वर महादेव का हजार धाराओं से अभिषेकः 31 आचार्यों ने किया सस्वर रूद्री पाठ, अच्छी बारिश की कामना की

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 30, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित आम्लेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमाली समाज की ओर से सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया। सुबह 8 बजे शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान में 31 श्रीमाली आचार्यों ने सामूहिक रूप से सस्वर रूद्री पाठ करते हुए भगवान आम्लेश्वर महादेव का अभिषेक किया। इस दौरान भादो मास में पर्याप्त और संतुलित बारिश की कामना की गई।वैदिक मंत्रों के साथ बारिश की कामना

अनुष्ठान के दौरान आचार्यों ने “ईन्द्रेही… ईन्द्रेही, वरुणेहि… वरुणेहि” जैसे वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। मंत्रोच्चार के माध्यम से वर्षा के देवता इंद्र से पर्याप्त बारिश की प्रार्थना की गई। साथ ही वापी, कूप, तालाब सहित क्षेत्र के जलस्रोतों के पानी से समृद्ध होने की कामना की गई।

इन परिवारों की यजमानी में हुआ अनुष्ठान

उपाध्यक्ष क्रियान्वयन नरपत दवे ने बताया कि अनुष्ठान समाज अध्यक्ष परिवार पीएम जोशी-मोनिका जोशी, न्यायाधीश परिणय जोशी-न्यायाधीश महिमा श्रीमाली एवं कृधा जोशी परिवार की यजमानी में संपन्न हुआ।

आचार्य संजय अवस्थी, आचार्य विशाल जोशी और आचार्य ओम दवे सहित युवा आचार्यों की टीम ने रूद्री पाठ और संगीत के माध्यम से पंचदेवों की आराधना की।

फूलों से सजाया भगवान का दरबार

समाज के पुजारी कृष्णकांत मिश्रा, प्रोग्रामर दिनेश दवे, मनोहर दवे और हरीश त्रिवेदी ने कार्यक्रम का संयोजन किया। अभिषेक के बाद देव अवस्थी ने आम्लेश्वर भगवान की विशेष फूल मंडली सजाई।

इसके लिए पुष्कर और नाथद्वारा से मंगवाए गए विष्णुकांताऔर अपराजिता के फूलों का उपयोग किया गया। भगवान को हलुआ का भोग लगाया गया और दिनभर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

बाबा रामदेव यात्रियों के लिए लगेगा निःशुल्क सेवा शिविर

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज विकास समिति की बैठक एक निजी शिक्षण संस्थान में हुई। बैठक में भाद्रपद माह में बाबा रामदेव के दर्शन के लिए पैदल जाने वाले यात्रियों की सेवा के लिए निःशुल्क शिविर लगाने का निर्णय लिया गया।

समाज सचिव पंकज दुबे ने बताया कि शिविर में पैदल यात्रियों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। समाज अध्यक्ष जयशंकर त्रिवेदी ने बताया कि बारिश की कमी को देखते हुए समाज का दल 28 अगस्त को भगवान परशुराम महादेव के दर्शन और धोक देने जाएगा। इस दौरान क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना की जाएगी।

लहरिया कार्यक्रम पर भी चर्चा

बैठक में समाज की महिलाओं के लिए लहरिया कार्यक्रम आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। सावन महोत्सव के तहत कार्यक्रम की तैयारियों की जिम्मेदारी महिला टीम को दी गई।

रमाकांत मिश्रा ने समाज के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में शशिकांत शुक्ला, अशोक पाण्डेय, किशोर पाण्डेय, अरविंद चतुर्वेदी, विकास दुबे, मयंक तिवारी औरजितेंद्र चतुर्वेदी सहित समाजबंधु मौजूद रहे।

Previous Post

बाली अस्पताल को 40 बेड, वाटर कूलर और AC मिलेः ‘आओ गांव चले’ अभियान में भामाशाहों ने भेंट किए

Next Post

बीजेपी से निष्कासित राकेश भाटी ने की कांग्रेस जॉइनः निगम के पिछले बोर्ड में पत्नी भाजपा से सभापति बनी थी

Next Post

बीजेपी से निष्कासित राकेश भाटी ने की कांग्रेस जॉइनः निगम के पिछले बोर्ड में पत्नी भाजपा से सभापति बनी थी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page