• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए दो दिन निशुल्क-यात्राः इस बार भद्रा नहीं; जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 28, 2026
in Local
0
रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए दो दिन निशुल्क-यात्राः इस बार भद्रा नहीं; जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-रक्षाबंधन पर्व पर दो दिन रोडवेज बसों में महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार और शनिवार को यह सुविधा रहेगी।

पंडित राजेश दवे ने बताया- इस साल रक्षाबंधन पर्व पर भद्रा नहीं है। ऐसे में पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी। इसका श्रेष्ठ समय सुबह 7:52 बजे से सुबह 11:14 बजे तक लाभ और अमृत का चौघड़िया है। दिन में 12:14 बजे से 2:08 बजेतक अभिजीत एवं शुभ का श्रेष्ठ शुभ मुहूर्त है। शाम को 5:21 बजे से 6:58 बजे तक राखी बांधने का श्रेष्ठ और उत्तम मुहूर्त है। इस समय बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधकर दीर्घ आयु की कामना करें।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

चंचल (मध्यम) सुबह- 6:26 से 7:52

लाभ (श्रेष्ठ) – सुबह- 7:52 से 9:28

अमृत (श्रेष्ठ) – 9:28 से 11:14 तक

अभिजीत एवं शुभ (श्रेष्ठ)-12:14 से 2:08

चंचल – शाम 5:21 से 6:58

दो दिन महिलाओ के लिए निशुल्क यात्रा

राज्य सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में दो दिन तक निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है। इस निर्णय से हजारों महिलाओं को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

निशुल्क यात्रा सुविधा 28 अगस्त को रात 12 बजे से शुरू होकर 29 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। इस अवधि में प्रदेशभर में संचालित रोडवेज बसों में महिलाएं बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या मेंमहिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए पीहर जाती हैं। ऐसे में महिलाओं को यात्रा में सुविधा होगी।

Previous Post

तखतगढ-पुराना बस स्टैंड पर वर्षो पुराने ‘सड’ के पेड़’ टहनीया काटने के मामले ने पकडा तूल,नगर पालिका ईओ ने एसडीएम और नायब तहसीलदार को सौपी रिपोर्ट

Next Post

नादिया में करंट से किसान की मौत: फव्वारा चलाते समय बिजली के तार के संपर्क में आया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page