PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पुराना बस स्टैंड पर वर्षो पुराने ‘सड’ के पेड़’ टहनीया काटने के मामले ने पकडा तूल,नगर पालिका ईओ ने एसडीएम और नायब तहसीलदार को सौपी रिपोर्ट
तखतगढ 27 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ के पुराना बस स्टैंड पर स्थित वर्षों पुराना सड का विशाल छायादार पेड़ को लेकर 10 महिना बाद मंगलवार को चबूतरे पर तेल डालने से दुकानदारो व नगर वासीयो के बीच हुई तकरार और समझाइश के बाद भी रात्री के समय अज्ञात लोगो द्वारा वर्षो पुराने छायादार पेड को काटने की भनक लगते ही नगरवासी मौके पर पहुचे और पुलिस थाने मे लिखित रिपोर्ट पेश करने के बाद अब मामला तूल पकडने लगा है। गुरूवार को नायब तहसीलदार के निर्देशानुसार नगर पालिका ईओ द्वारा सफाई निरीक्षक से मौका मुआयना के बाद ईओ ने एसडीएम सुमेरपुर और नायब तहसीलदार तखतगढ को मौका रिपोर्पर सौंपकर रिपोर्ट मे कहा गया की नायब तहसीलदार तखतगढ़ द्वारा 25 अगस्त को प्रताप चौक स्थित सड के पेड कटाई (डाली काटने) के संबंध में रिपोर्ट चाही गई थी। जिस कम में पालिका ए.एस.आई./ जमादार से रिपोर्ट प्राप्त की गई है रिपोर्ट अनुसार 25 अगस्त को रात्रि के दौरान अज्ञात लोगो द्वारा प्रताप चौक पुराना बस स्टेण्ड जोधाणा स्वीट्स दुकान के सामने चबुतरे में स्थित सड के पेड की उपरी टहनियों की कटाई / छटाई पालिका को बिना जानकारी/बिना सक्षम स्वीकृति के की गई है। इस बाबत पूर्व से कोई भी प्रार्थना पत्र इत्यादि इस कार्यालय में लम्बित नही है। दरअसल पुराने बस स्टैंड पर स्थित वर्षों पुराना सड का विशाल पेड़ है। उक्त पेड़ के नीचे वर्षों से एक पुरानी चाय की थड़ी भी है। जो हर पल सुबह- शाम स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं का अड्डा बनी रहती है।
साथ ही यात्रियों एवं आम जनता के लिए अत्यंत उपयोगी है। इस पेड़ की छाया में गर्मियों में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले राहगीर विश्राम करते हैं और यह प्राकृतिक वातावरण को भी शुद्ध करता है। लेकिन पिछले वर्ष अक्टूबर 2025 मे इस पेड़ को किसी व्यक्तियों द्वारा काटने की संभावना को लेकर समाजसेवीयो ने पेड़ की सुरक्षा को लेकर आगे आकर मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी। जिस पर सीएम कार्यालय से जिला कलक्टर पाली के निर्देश पर नायब तहसीलदार, राजस्व अधिकारियों व अधिशाषी अधिकारी ने मौके का मुआयना कर पेड़ के संरक्षण एवं बचाव के निर्देश दिए गए। बाद जिला कलेक्टर के आदेश पर पालिका प्रशासन द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए पेड़ के चारों ओर ब्लैक ग्रेनाइट पत्थरों से शानदार चबूतरा तैयार करवाया था। उसी चबुतरे पर मंगलवार को गरम तेल डालने पर हुए विवाद के बाद रात्री को पेड को ही काटने की सुचना पर नगर वासीयो ने पुलिस थाने मे रिपोर्ट दी थी। जिस पर नायब तहसीलदार तखतगढ द्वारा नगर पालिका ईओ से रिपोर्ट मांगी थी।


