• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

साबरमती-हरिद्वार समेत 4 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, आबूरोड यात्रियों को अक्टूबर-नवंबर तक मिलेगी सुविधा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 26, 2026
in Local
0
साबरमती-हरिद्वार समेत 4 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, आबूरोड यात्रियों को अक्टूबर-नवंबर तक मिलेगी सुविधा

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड़, सिरोही-त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। रेलवे ने चार जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। ये ट्रेनें अक्टूबर और नवंबर महीने में अतिरिक्त ट्रिप्स के साथ चलेंगी, जिससे यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यह विस्तार यात्रियों को सुगम यात्रा देने के मकसद से किया गया है।

ओखा-शकूरबस्ती और भावनगर-शकूरबस्ती रूट पर मिलेगा फायदा

गाड़ी संख्या 09523/09524, ओखा-शकूरबस्ती-ओखासुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल का ओखा से 20 अक्टूबर से 24 नवंबर तक (कुल 06 ट्रिप) और शकूरबस्ती से 20 अक्टूबर से 25 नवंबर तक (कुल 06 ट्रिप) विस्तार किया गया है।

वहीं, गाड़ी संख्या 09297/09298, भावनगर

टर्मिनस-शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल का भावनगर टर्मिनस से 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक (कुल 07 ट्रिप) और शकूरबस्ती से 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक (कुल 07 ट्रिप) विस्तार किया गया है।

साबरमती-हरिद्वार और वेरावल-हरिद्वार रूट भी शामिल

इसके अलावा, गाड़ी संख्या 09425/09426, साबरमती-हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल का साबरमती से 19 अक्टूबर से 23 नवंबर तक (कुल 06 ट्रिप) और हरिद्वार से 20 अक्टूबर से 24 नवंबर तक (कुल 06 ट्रिप) संचालन बढ़ाया गया है।

वहीं, गाड़ी संख्या 09203/09204, वेरावल-हरिद्वार-वेरावल साप्ताहिक स्पेशल का वेरावल से 20 अक्टूबर से 24 नवंबर तक (कुल 06 ट्रिप) और हरिद्वार से 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक (कुल 06 ट्रिप) विस्तार किया गया है।

रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इन सभी विस्तारित रेलसेवाओं का संचालन समय और ठहराव पूर्ववत रहेंगे, उनमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

Previous Post

जोयला में दो गुटों में खूनी संघर्ष, 11 लोग घायल: पुरानी रंजिश के चलते हुई भिड़ंत, गंभीर हालत में रेफर

Next Post

तखतगढ़ में बस से लाखों के आभूषण चोरी, 117 दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा

Next Post

तखतगढ़ में बस से लाखों के आभूषण चोरी, 117 दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page