PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
कोसेलाव-गांव की शिव सागर कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोर घर से 2 लाख 20 हजार रुपए नकद सहित सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरों ने आसपास के कुछ मकानों के दरवाजों की बाहर से कुंडी लगा दी, ताकि चोरी के समय कोई बाहर नहीं निकल सके।
शिव सागर कॉलोनी निवासी भंवरलाल पुत्र ओटाजी माली घटना के समय परिवार सहित अपनी मां की तबीयत खराब होने पर पैतृक गांव पावा गए थे। अज्ञात चोरों ने सूने मकान में घुसकर अलमारियां और लोहे का संदूक तोड़ दिया तथा नकदी और जेवर चोरी कर फरार हो गए सुबह 5.30 बजे पास में रहने वाले अध्यापक भैराराम माली की पुत्री ज्योति मॉर्निंग वॉक के लिए उठी। दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन बाहर से बंद होने दरवाजा नहीं खुला। आसपास के पड़ोसियों को जानकारी दी तो उनके घरों के दरवाजे बाहर से बंद मिले। पास में स्थित भंवरलाल के मकान में सामान बिखरा मिला। दो अलमारियां और एक लोहे का संदूक टूटा था।मकान मालिक को सूचना देकर बुलाया।
पीड़ित के अनुसार, चोर घर से 2 लाख 20 हजार रुपए नकद के अलावा 2.50 तोला सोने का हार, 1.50 तोला सोने की चेन, तीन अंगूठियां, एक जोड़ी सोने की बालियां और एक जोड़ी सोने की बूटियां चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोर दो चांदी के कमरबंद, चांदी के चढ़े, चांदी के सिक्के और दो जोड़ी पायल ले गए। पीड़ित ने कोसेलाव पुलिस चौकी को सूचना दी। सहायक उप निरीक्षक गोपालसिंह उदावत ने बताया सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।


