• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

9 साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तारःसांचौर पुलिस ने पंजाब के भटिंडा से पकड़ा, 25-25 हजार रुपए का था इनाम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सांचौर-सांचौर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के एक मामले में पिछले 9 साल से फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को पंजाब के भठिण्डा से गिरफ्तार किया है। दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। दोनों आरोपी साल 2017 में हरियाणा निर्मित अवैध शराब की तस्करी के एक मामले में वांछित थे।

543 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद

21 अप्रैल 2017 को सुरावा सरहद पर नाकाबंदी के दौरानएक से 543 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। इस संबंध में सांचौर पुलिस थाने में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित

मामले में तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था। हालांकि शराब सप्लायर मनप्रीत सिंह और शराब परिवहन में काम में लिए गए ट्रक के मालिक लवप्रति सिंह घटना के बाद से फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी सांचौर के नेतृत्व में हेड कॉन्स्टेबल कालूदान की विशेष टीम पंजाब भेजी गई। टीम ने भठिण्डा क्षेत्र में लगातार डेरा डालकर अपनी पहचान गुप्त रखते हुए आरोपियों की दिन-रात रैकी और निगरानी की। पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद अपने गांव अकलू को छोड़कर भटिण्डा में स्थायी रूप से रहने लगे थे।

पुलिस ने घेराबंदी कर टीम को पकड़ा

पुख्ता सूचना मिलने पर सांचौर पुलिस टीम ने भटिण्डा स्थित आरोपियों के ठिकानों पर अचानक दबिश दी। पुलिस को देखकर दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर मनप्रीत सिंह और लवप्रतिसिंह कोगिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी नेमाराम निरीक्षक, हेड क़ॉन्स्टेबल कालूदान, कॉन्स्टेबल अशोक कुमार, प्रकाश बुरडक, सेवाराम तथा डीसीआरबी जालोर के हेड कॉन्स्टेबल किशन शामिल रहे।

Previous Post

सिरोही-कांडला हाईवे पर बाइक-ट्रेलर में भिड़ंतः बाइक सवार घायल, मगरीवाड़ा के पास हादसा

Next Post

कोसेलाव-पड़ोसियों को बाहर से बंद कर चोरी, 2.20 लाख रुपए और जेवर चुरा ले गए

Next Post

कोसेलाव-पड़ोसियों को बाहर से बंद कर चोरी, 2.20 लाख रुपए और जेवर चुरा ले गए

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page