PALI SIROHI ONLINE
सांचौर-चार गाड़ियों में सवार होकर आए युवकों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने पाच राउंड फायर किए। जिसमें से एक गोली युवक के गले के पास लगी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल का आरोप है कि वारदात से पहले आरोपियों ने थाने में उसे धमकी दी थी। घटना जालोर जिले के सरवाना थाना क्षेत्र के जानवी गांव की है। घायल युवक की पहुंचान नरेश सारण के रूप में हुई है। जिसे सांचौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चार गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे आरोपी
नरेश ने बताया- पहले कई बार धमकी मिल चुकी हैं। रविवार की सुबह सरवाना थाने में आरोपियों ने सरवाना थाने में धमकी दी थी। इसके बाद शाम को आरोपी चार गाड़ियों से सवार होकर जानवी गांव पहुंचे। उन्होंने आते ही फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने पांच राउंड फायर किए। जिसमें से एक गोली उसके गले के पास लगी। घटना की सूचना पर परिजन घायल को सांचौर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने की नाकाबंदी
फायरिंग की सूचना पर सरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह नाकाबंदी की है। युवक की ओर से दिए गए बयान के आधार पर टीम जांच कर रही है।


