PALI SIROHI ONLINE
चितलवाना-संयुक्त किसान मोर्चा सांचौर-चितलवाना की जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को दोपहर 12 बजे सांचौर के डाक बंगले में होगी। इस बैठक में किसानों के बकाया आदान अनुदान, नर्मदा नहर में पानी की समस्या, फसल बीमा क्लेम और बिजली से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
मोर्चा के जिला अध्यक्ष ईशराराम बिश्नोई ने जानकारी दी कि वर्ष 2022 और 2025 के बकाया आदान अनुदान की राशि लंबे संघर्ष के बाद जारी हुई है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्यामें किसान भुगतान से वंचित हैं। गत 10 अगस्त को धरने के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर सांचौर को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसके बाद एडीएम ने 10 दिन में भुगतान नहीं होने वाले किसानों की सूची मांगी थी।
बैठक के बाद, वंचित किसानों की सूची अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपकर वार्ता की जाएगी। जिला प्रवक्ता लादूराम भादू के अनुसार, चितलवाना तहसील के ईटादा, बोरली, सैली, अमरपुरा, सूंटाकोई, वीरावा और सांगड़वा सहित कई गांवों में बड़ी संख्या में किसानों को अभी तक अनुदान नहीं मिला है। इन किसानों की सूची तैयार की जा रही है।
जिला मंत्री मकाराम चौधरी ने बताया कि नर्मदा नहर और वितरिकाओं में लंबे समय से पानी नहीं आने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में नर्मदा प्रशासन से वार्ता कर पानी की मांग उठाई जाएगी


