• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पोसालिया के चिन्टूसिंह के हत्याकाण्ड में शामिल तीसरे अभियुक्त पुरण कुमार को 110 दिन तक लगातार पीछा कर किया गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 24, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में नेशनल हाईवे 62 वेरा रामपुरा के पास पोसालिया निवासी नरेन्द्रसिंह देवड़ा उर्फ चिन्टूसिंह की हत्या के मामले का पर्दाफाश करने हेतु गठित टीम द्वारा  नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व पुष्पेन्द्र वर्मा उप अधीक्षक पुलिस वृत शिवगंज के सुपरविजन में, ओमप्रकाश चौधरी नि.पु. थानाधिकारी शिवगंज के नेतृत्व में घटना के शेष अभियुक्तों में से तीसरे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इससे पूर्व पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

घटना विवरणः- नरेन्द्रसिंह उर्फ चिन्टूसिंह पुत्र रामसिंह जाति देवड़ा राजपुत निवासी पोसालिया पुलिस थाना पालडी एम जिला सिरोही ने संजीवनी अस्पताल सुमेरपुर में ईलाजरत होने के दौरान पर्चा बयान किये कि मैं दिनांक 07.05.2026 को लगभग दिन में 02 बजे पोसालिया से मैं तथा नरेन्द्रसिंह अणगौर मेरे कुंए पर आकर सो गये थे। फिर उसी रात 11 बजे जागे खाना खाने के बाद श्रीपालसिंह, नरेन्द्रसिंह अणगौर ने कहा कि मुझे घर अणगौर छोड़ दो, रात्रि के करीब 01.30 से 02.00 बजे के आसपास घर से गाडी आरजे-24-युए-3496 को लेकर अणगौर जा रहे थे, वेरारामपुरा से पहले शराब की दुकान से थोडा आगे कैम्पर एवं स्कोर्पियों लेकर अरविन्दकरण सिंह देवड़ा निवासी मोछाल उनके साथी 12-13 लोग आये। आते ही मेरे उपर लाठियों व सरियों से धावा बोल दिया। मेरे दोनों हाथों व दोनों पैरो को लाठियों, सरियों व पाईपों से वार कर तोड दिये। मेरे साथ मारपीट होने पर मैं बेहोश हो गया। उक्त पर्चा बयान पर पुलिस थाना शिवगंज पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। तत्पश्चात् दिनांक 12.05.2026 को रात्रि में  नरेन्द्रसिंह उर्फ चिन्टूसिंह की दौराने ईलाज़ मृत्यु हो जाने पर हत्या की धारा जोडी जाकर टीम बनाकर अनुसंधान में प्रगति की गई।

पुलिस कार्यवाहीः घटना में विशेष रूप से तकनीकी अन्वेषण कार्यवाही करने के फलस्वरूप पूर्व में अभियुक्त चोमपालसिंह उर्फ जसवन्तसिंह पुत्र चतुरसिंह जाति महेचा राजपुत उम्र 26 साल निवासी खारा पुलिस थाना रामसर जिला बाडमेर हाल जुना केराडु मार्ग वार्ड नम्बर 10 बाडमेर पुलिस थाना कोतवाली बाडमेर जिला बाडमेर व गोविन्द कुमार पुत्र भुराराम जाति भील निवासी बागसीन पुलिस थाना पालडी एम जिला सिरोही को गिरफ्तार करने के पश्चात् न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

प्रकरण में अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश हेतु जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम गठित कर उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा 5000/- रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी। थानाधिकारी ओमप्रकाश चौधरी ने टीम के सदस्यों को अलग-अलग मुल्जिमों के पिछे लगाकर तलाश शुरू कि गई, तो कानि.  मोहनलाल नं. 583 पुलिस थाना पालडी एम व कानि.  दिनेश नं. 99 पुलिस थाना शिवगंज ने अभियुक्त पुरण कुमार पुत्र कानाराम जाति सरगरा उम्र 27 साल पेशा मजदुरी निवासी बागसीन पुलिस थाना पालडी एम जिला सिरोही जो वारदात के बाद फरार हो गया, जो शिवगंज से भागकर जोधपुर, शाहपुरा जयपुर, पंजाब, बीकानेर, नागोर व जोधपुर होता हुआ जालोर गया जालौर से पाली, पाली से अहमदाबाद उसके बाद मेहसाणा के पास रिक्को एरिया जालीसानी हंसावली में छिप गया। कानि.  मोहनलाल द्वारा लगातार पीछा जारी रखकर अपना वैश बदलकर रैकी की गई तथा लगातार 110 दिन तक अथक प्रयास के बादउसके छिपने की जगह की जानकारी प्राप्त हुई। तकनिकी सहायता से कड़ी से कडी जोडकर जगह चिन्हीत होने पर खास मुखबिर मामुर किया तो मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त होते ही थानाधिकारी  ओमप्रकाश चौधरी को मुखबिर की सूचना से अवगत करवाया जिस पर थानाधिकारी मय् टीम मेहसाणा पहुंच उक्त दोनों कानि. को साथ लेकर दबिश देकर घेराबंधी कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। मुल्जिम बेहद चालक प्रवृति का होने से हर तीसरे चौथे दिन अपना ठिकाना बदलता रहा परन्तु मुल्जिम कानि.  मोहनलाल व श्री दिनेशकुमार की बाज नजर से बच नहीं पाया। प्रकरण में अन्य वांछित आरोपियों की तलाश हेतु अलग-अलग टीम बनाकर पुलिस टीम उन्हे पकडने के भरसक प्रयास कर रही है। जल्द ही शेष आरोपी सलाखो के पिछे होगे।

गिरफ्तार अभियुक्तः पुरण कुमार पुत्र कानाराम जाति सरगरा उम्र 27 साल पेशा मजदुरी निवासी बागसीन पुलिस थाना पालडीएम जिला सिरोही।

पुलिस टीमः –
1. ओमप्रकाश चौधरी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवगंज।
2.  मनोहरसिंह सउनि पुलिस थाना शिवगंज।
3. प्रेमसिंह सउनि पुलिस थाना शिवगंज।
4.  भवानीसिंह सउनि डीसीआरबी सिरोही।
5. मोहनलाल कानि. पुलिस थाना पालडी एम। (विशेष भूमिका)
6. दिनेश कानि. पुलिस थाना शिवगंज। (विशेष भूमिका)
7. नारायणसिंह चालक कानि 33 पुलिस थाना शिवगंज।
8.  गणपतलाल चालक कानि 178 पुलिस थाना शिवगंज।
9.  नरपतसिंह कानि. पुलिस थाना पालडी एम।
10  जीवनलाल कानि 484 पुलिस थाना शिवगंज
11 टेकाराम कानि 127 पुलिस थाना शिवगंज
12. विरेन्द्रसिंह कानि 20 वृत कार्यालय शिवगंज।
13. सुरेश कुमार कानि 460 डीसीआरबी सिरोही।

Screenshot
Previous Post

तखतगढ़-पुलिस सतर्कता से कार में एक करोड़ से अधिक की राशि हुई बरामद, पुलिस रकम के बारे में जानकारी जुटाने में लगी

Next Post

किसान मोर्चा की बैठक आज अनुदान से वंचित किसानों का उठेगा मामला, नर्मदा नहर में पानी की मांग पर होगी वार्ता

Next Post

किसान मोर्चा की बैठक आज अनुदान से वंचित किसानों का उठेगा मामला, नर्मदा नहर में पानी की मांग पर होगी वार्ता

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page