• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस से उम्मीदवारी जताने वालो के 79 आवेदन हुए प्राप्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सुमेरपुर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस से उम्मीदवारी जताने वालो के 79 आवेदन हुए प्राप्त

तखतगढ 21 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर नगर पालिका के आगामी चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवारो से आवेदन पत्र लेने के लिए शुक्रवार को श्रीराम भवन पुराना बस स्टैंड सुमेरपुर मे प्रभारी रतन जणवा एवं प्रमोदपाल सिंह मेघवाल के सानिध्य में बैठक आयोजित हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी रतन जणवा ने कहा कि इस बार लोगों का कांग्रेस के प्रति लगाव है, यही कारण है कि आज आवेदन देने के लिए इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता आवेदन कर रहे हैं। प्रभारी प्रमोदपाल सिंह मेघवाल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर कांग्रेस का बोर्ड बनाने का आहवान किया। शुक्रवार को बैठक में कुल 79 आवेदन आए। आवेदन पत्र कल तक लिए जाएंगे।


बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, जिला महासचिव जाफर सिलावट, नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष सुमेरसिंह मनवार,संगठन महासचिव संतोकसिंह सोलंकी, पूर्व जिला महासचिव महेश परिहार, युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश राजपुरोहित,
नगर महासचिव किशोर खंडेलवाल, बरकत अली, महेन्द्र सिंह राजपुरोहित , हर्षद देवड़ा, मेहबूब कायमखानी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा, उपाध्यक्ष शैतान कुमार, संजय अग्रवाल, भूपेश मेवाड़ा, जिला मीडिया प्रभारी कैलाश गोयल, विधानसभा अध्यक्ष ललित परिहार, ब्लॉक सचिव जसवंत भारद्वाज, मंशा राम मेघवाल, कमलेश चौहान, गोविंद मेघवाल, अमृत मेघवाल जाखानगर एवं पार्षद भरत बोराणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Screenshot
Previous Post

तखतगढ़ नगर निकाय चुनाव को लेकर सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की ली बैठक

Next Post

महिला को जहरीले जीव ने काटाः सामान ढूंढते वक्त डसा, अस्पताल में हुई मौत

Next Post
महिला को जहरीले जीव ने काटाः सामान ढूंढते वक्त डसा, अस्पताल में हुई मौत

महिला को जहरीले जीव ने काटाः सामान ढूंढते वक्त डसा, अस्पताल में हुई मौत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page