• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ नगर निकाय चुनाव को लेकर सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की ली बैठक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़ नगर निकाय चुनाव को लेकर सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की ली बैठक

चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रिंटिंग सामग्री के प्रकाशन और नियमों के पालन करने के दिए निर्देश

नो ड्यू लेने वालों की लगी कतार 11 सितंबर को दुसरे चरण मे होंगे मतदान

तखतगढ 21 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) आयामी 11 सितंबर को तखतगढ़ नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर शुक्रवार को नगरपालिका सभागार में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार बबेरवाल ने तखतगढ़ नगर के समस्त प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की बैठक लेकर चुनाव संबंधित मुद्रित सामग्री की प्रतियां नियमानुसार 3 दिन में जमा करवाने के निर्देश दिए नगरपालिका अधिशासी अधिकारी महेन्द्र कुमार बंजारा ने संचालकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित सेल के नंबर भी उपलब्ध करवाए, अधिकारियों ने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रिंटिंग सामग्री के प्रकाशन और नियमों के पालन को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए है।सहायक रिटर्निंग अधिकारी बबेरवाल ने बताया कि
नगर पालिका तखतगढ के नगर पालिका आम चुनाव 2026 के संदर्भ में शुक्रवार को नगर पालिका तखतगढ के सभागार में नगर के समस्त प्रिंटिंग प्रेस के संचालकों की मौजूदगी में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गाई। बैठक में चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देशों व नियमों की पालना करने हेतु पाबन्द करते हुए सभी प्रिंटिंग प्रेस संचालकों के साथ चुनाव सम्बन्धित विभित्र बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिस मे नगर पालिका आम चुनाव 2026 को ध्यान में रखते हुए आयोग द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1961 की धारा का प्रावधानों (पैम्फलैट, पोस्टर आदि के मुद्रण पर प्रतिबन्ध की पालना सुनिश्वित किया गया। साथ ही नगर पालिका अधिनियम 2009 के अन्यायक सम्पति के विरूवण का निवारण के निर्देश जाती किये गये है।चुनाव आयोग राजस्थान के आदेशानुसार दिशा निर्देशों एवं पालना सुनिश्वित करने हेतु बन्द किया गया। बैठक मे स्थानिय प्रिंटिंग प्रेस के समस्त संचालक मौजूद रहे।

नो ड्यू लेने वालों की लगी कतार

आगामी 11 सितंबर को होने जा रहे तखतगढ नगर पालिका आम चुनाव 2026 मे चुनाव मैदान मे उतरने के लिए शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय मे नो ड्यू लेने वालो की लंबी कतार लग चुकी है। शुक्रवार सुबह से लेकर दोपहर 3 बजे तक नो ड्यू के लिए 90 आवेदन जमा हुए है। आवेदन लेने की प्रक्रिया मंगलवार तक जारी रहेगी जिस से प्रतित होति है कि इस बार चुनाव मैदान मे भाग्य आजमाने वालो की संख्या दो सौ से अधिक होने की संभावना जताई जा रही है।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अंतिम दिन दिखा उत्साह

सहायक रिटर्निंग अधिकारी जितेंद्र बबेरवाल ने बताया कि नगर पालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने सहित आवश्यक संशोधन के लिए विशेष शिविर आयोजित किए गए हैं। शिविरों में नए मतदाताओं के साथ ही पात्र नागरिकों में भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर उत्साह देखने को मिला है। बबेरवाल ने आमजन से अपील की कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम जुड़वाएं तथा मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर आवश्यक संशोधन करवाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना और मतदान में भागीदारी करना जरूरी है।

Screenshot
Previous Post

पाली- पुराने टायरों से भरा ट्रॉला पलटाःबागावास पुलिया पर संतुलन बिगड़ने से पलटा, ड्राइवर सुरक्षित

Next Post

सुमेरपुर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस से उम्मीदवारी जताने वालो के 79 आवेदन हुए प्राप्त

Next Post

सुमेरपुर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस से उम्मीदवारी जताने वालो के 79 आवेदन हुए प्राप्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page