PALI SIROHI ONLINE
सोजत-सोजत में गुरुवार रात एक बाइक और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।
ड्यूटी ऑफिसर दौलतराम ने बताया कि यह दुर्घटना नेशनल हाईवे 162 पर गंगा पेट्रोल पंप पुलिया के पास हुई। घायल बाइक सवार की पहचान गणपत लाल बंजारा (40) निवासी गंगा पेट्रोल पंप के पीछे के रूप में हुई है।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक भी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गणपतलाल को तत्काल सोजत के अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया।


