• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

फालना में वरिष्ठ नागरिकों की तीर्थ यात्रा का निर्णय, सामूहिक भ्रमण से बढ़ेगा आपसी स्नेह

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के फालना में वरिष्ठ नागरिकों की तीर्थ यात्रा का निर्णय, सामूहिक भ्रमण से बढ़ेगा आपसी स्नेह।
वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति, फालना की बैठक वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक की जानकारी देते हुए वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की सह प्रवक्ता सुखसिंह खंगारोत ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति के सभी सदस्यों के लिए दार्शनिक एवं धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु दिनांक 23 अगस्त को सामूहिक तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा सामूहिक बस द्वारा करवाई जाएगी।

यात्रा के तहत वास्तनाजी, नीतोड़ा, केदार, काशी विश्वनाथ, ऋषिकेश, भद्रकाली, मधुसूदन, गिरवर, पाट नारायण, भैरूतारक, पावापुरी, बेलांगरी हनुमान जी सिरोही सहित प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि इस प्रकार की यात्राओं से वरिष्ठजनों में नई ऊर्जा का संचार होता है और आपसी भाईचारा व सेवा भावना और अधिक मजबूत होती है। बैठक में सुरेश चंद्र अग्रवाल,चंपालाल भाटी, जसवंत सिंह देवड़ा, प्रताप राम राठौड, रूपा राम सुथार, सुखलाल गर्ग ,मानसिंह देवड़ा, नैन सिंह पवार,बाबूलाल माली समिति के सभी वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

Screenshot
Previous Post

चामुंडेरी राजकीय विघालय में प्रिसिपल पद पर संजय परिहार ने पदभार ग्रहण किया, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

Next Post

पाली-बाइक-पिकअप भिड़ंतः पेट्रोल पंप पुलिया के पास हुआ हादसा, घायल रेफर

Next Post

पाली-बाइक-पिकअप भिड़ंतः पेट्रोल पंप पुलिया के पास हुआ हादसा, घायल रेफर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page