PALI SIROHI ONLINE
सिरोही। रोहिड़ा थाना क्षेत्र के जायदरा गांव में एक विवाहिता ने पीहर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वह कुछ समय से पिता के घर ही रह रही थी। एक दिन पहले ही उसका पति उससे मिलने आया था।
जानकारी के अनुसार अनीता (19) कुछ दिनों से अपने पिता रावताराम के घर में रह रही थी। घटना के दिन अनीता का पति उससे मिलने आया था। रात को पति-पत्नी साथ रहे। सुबह पति के जाने के कुछ देर बाद ही अनीता ने घर में फंदा लगा लिया। परिजनों को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत रोहिड़ा पुलिस को सूचित किया।
थानाधिकारी माया पंडित मौके पर पहुंचीं और शव को नीचे उतरवाकर रोहिड़ा सरकारी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में भिजवाया। घटना की सूचना पर मृतका के ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मायके और ससुराल पक्ष के बीच आत्महत्या के कारणों को लेकर विवाद चलता रहा। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी।