• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली में दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर चोरी: 20 हजार कैश और सोना-चांदी ले गए चोर, परिवार खाना खाने आया तो ताला टूटा हुआ मिला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 20, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर में आउटरीच मिशन स्कूल मामाजी नाडी क्षेत्र में गुरुवार को चोर दिनदहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोर सोना-चांदी और कैश चोरी करके ले गए।

घटना के समय परिवार मजदूरी करने गया था। दोपहर को खाना खाने घर आए तो ताला टूटा हुआ मिला। मामला औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खाना खाने आए तो वारदात का पता चला

पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के आउटरीच मिशन स्कूल मामाजी नाडी क्षेत्र में रहने वाले हिम्मताराम पुत्र जेठाराम बंजारा ने बताया- वह मकान निर्माण का काम करता है।

वह पत्नी और बच्चों को साथ लेकर काम पर चला गया। दोपहर को खाना खाने घर आए तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था।

सोना-चांदी और 20 हजार कैश ले गए

चोर घर में रखे करीब एक किलो चांदी के गहने और पाव भर सोने के गहने सहित 20 हजार नकद चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि उसने चोरी की सूचना औद्योगिक नगर थाने में भी दी है।

कॉलोनीवासियों ने कहा कि पहले भी कई बार चोरी की वारदाते हो हुई लेकिन अभी तक चोरों का सुराग पुलिस नहीं लगा सकी।

Previous Post

नक्की झील स्थित गांधी वाटिका में फायरिंग की घटना का पर्दाफाश, देशी पिस्टल बरामद

Next Post

सादड़ी-एक करोड़ के सोना चोरी का आरोपी गिरफ्तारःपुलिस ने 20-30 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा

Next Post
सादड़ी-एक करोड़ के सोना चोरी का आरोपी गिरफ्तारःपुलिस ने 20-30 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा

सादड़ी-एक करोड़ के सोना चोरी का आरोपी गिरफ्तारःपुलिस ने 20-30 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page