PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर श्रमिकों को किया जागरूक
तखतगढ 20 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत लापोद के पिछावा गांव में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर श्रमिकों को जागरूक किया। सुमेरपुर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मदन गेहलोत ने कार्यस्थल पर श्रमिकों को खाता खुलवाने संबंधी, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बचत करने,ऑनलाइन ठगी के खतरे से बचने, साइबर ठगी होने पर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने तथा खाता नंबर या ओटीपी नंबर किसी अनजान व्यक्ति को नहीं देने तथा फर्जी कॉल से सावधान रहने विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर मेट रोजगार सहायक दशरत सिंह , मेट रमेश कुमार ,पिंकी चौधरी, मनीषा चौधरी व मजदूर मौजूद थे*

