PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा नक्की झील, आबूपर्वत स्थित गांधी वाटिका में हुई फायरिंग की घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने हेतु निर्देश देने पर नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही एवं जितेन्द्र सिंह वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निर्देशन में दलपत सिंह, थानाधिकारी पुलिस थाना आबूपर्वत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.08.2026 को आबूपर्वत में नक्की झील स्थित गांधी वाटिका में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी तक्ष पुत्र संजय जाति वाल्मिकी उम्र 18 वर्ष 5 दिन निवासी गोरा छपरा आबूपर्वत को घटना के 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशांदेही से घटना में प्रयुक्त आग्नेय अस्त्र देशी पिस्टल मय मैगजीन बरामद की गई है।
घटना विवरण:- दिनांक 19.08.2026 को वक्त करीब 3.15 पीएम पर सूचना प्राप्त हुई कि नक्की झील स्थित गांधी वाटिका में एक व्यक्ति ने फायरिंग की है, जिस पर कस्बा आबूपर्वत में गश्त कर रहे थानाधिकारी आबूपर्वत मय जाब्ता के घटनास्थल पर पहुंचे एवं घघटना की जानकारी प्राप्त कर घटनास्थल को सुरक्षित कर ग्लोबल अस्पताल पहुंच पीड़ित श्री मनोज पुत्र मोहन लाल जाति भील उम्र 36 वर्ष निवासी सर्किट हाउस के पीछे, आबूपर्वत से घटना की जानकारी प्राप्त की एवं पीड़ित के भाई सूरज द्वारा बमुकाम ग्लोबल अस्पताल पर एक लिखित रिपोर्ट आरोपी तक्ष पुत्र संजय जाति वाल्मिकी निवासी गोरा छपरा आबूपर्वत द्वारा उसके बड़े भाई मनोज को गोली मारने संबंधी पेश की जिस पर थाना आबूपर्वत पर मुकदमा संख्या 96 दिनांक 19.8.2026 धारा 109 (1) बीएनएस एवं 3/25, 27 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान श्री दलपत सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी आबूपर्वत द्वारा प्रारम्भ किया गया।
पुलिस कार्यवाहीः घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जिला
पुलिस अधीक्षक, सिरोही निर्देश देने पर फरार अभियुक्त की गिरफतारी हेतु अलग अलग टीमें गठित की गई। साईबर टीम की सहायता ली गई। आरोपी के छिपने के सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबीश दी गई। पुलिस द्वारा बेहतरीन मुखबीर तंत्र के सहयोग से फरार आरोपी तक्ष पुत्र संजय जाति वाल्मिकी उम्र 18 वर्ष 05 दिन निवासी गोरा छपरा पुलिस थाना आबूपर्वत जिला सिरोही को घटना के 24 घण्टे के भीतर तलहटी आबूरोड़ से दस्तयाब कर बाद पूछताछ मुकदमा में गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्त की निशांदेही से वारदात को अंजाम देने में प्रयुक्त आग्नेय अस्त्र देशी पिस्टल को बरामद किया गया है। अभियुक्त से घटना के संबंध में विस्तृत अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपीः
तक्ष पुत्र संजय जाति वाल्मिकी उम्र 18 वर्ष 05 दिन निवासी गोरा छपरा पुलिस थाना आबूपर्वत जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1.दलपत सिंह निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना आबुपर्वत
2.अभय सिंह स.उ.नि., पुलिस थाना आबूपर्वत ।
3. चन्द्र सिह हैडकानि. 169 पुलिस थाना आबूपर्वत ।
4. दलाराम हैडकानि. 418 पुलिस थाना आबूपर्वत ।
5. ब्रजभुषण कानि. 985 पुलिस थाना आबूरोड सदर।
6. बाबू सिंह कानि. 330 पुलिस थाना आबूपर्वत।
7. आदर्श कुमार कानि. 299 पुलिस थाना आबूपर्वत ।
8. महेन्द्र सिह कानि. 415 पुलिस थाना आबूपर्वत।
9. ओमाराम कानि. 857 पुलिस थाना आबूपर्वत ।
10. रमेश कुमार कानि 773 साईबर सेल, सिरोही

