PALI SIROHI ONLINE
महावीर मेवाडा
सांडेराव-52 साल की वृद्धा की गला घोटकर हत्या
पति और उसका दोस्त हिरासत में, शक के चलते हत्या
पाली के सांडेराव थाना क्षेत्र के ढोला गांव में घर से करीब ड़ेढ किलोमीटर दूर 52 साल की जशोदा का शव जंगल में पड़ा मिला। उसका गला घोटकर हत्या की गई। मामले में पुलिस ने शक के आधार पर मृतका के पति लालाराम और उसके दोस्त कानाराम को हिरासत में लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया अंतिम बार तीनों साथ दिखाई दिए थे।
SP मोनिका सैन ने बताया कि सांडेराव थाना क्षेत्र के ढोला गांव में जंगल में मंगलवार सुबह बॉडी मिलने की सूचना पर सांडेराव थानाप्रभारी श्यामसिंह चारण मयजाप्ता मौके पर पहुंचे। मृतका की पहचान ढोला गांव निवासी 52 साल की जशोदा पत्नी लालाराम के रूप में हुई। उसकी बॉडी पर चोटे के निशान भी मिले। मृतका की बॉडी सांडेराव हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई।
शक के आधार पर पति और उसका दोस्त हिरासत म
ेंASP बाली चैनसिंह महेचा ने बताया कि ढोला गांव में मृतका अपने पति के साथ रहती थी। अंतिम बार उसी के साथ देखी गई थी। जांच के दौरान सामने कि मृतका के पति लालाराम और उसके दोस्त कानाराम ने खेत में बैठकर पार्टी की थी। मृतका भी वहां पहुंच गई थी। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और वृद्धा की गला दबाकर हत्याकर उसक शव जंगल में पटक दिया। पुलिस ने मृतका के पति लालाराम और उसके दोस्त कानाराम को हिरासत में लिया है।

