• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

स्कॉर्पियो में मिला 4.25 करोड़ रुपए का अफीम का दूधः टायर ब्लास्ट होने के बाद भी दौड़ाई; ANTF को देख गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 19, 2026
in Local
0
स्कॉर्पियो में मिला 4.25 करोड़ रुपए का अफीम का दूधः टायर ब्लास्ट होने के बाद भी दौड़ाई; ANTF को देख गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर

PALI SIROHI ONLINE

पाली-ब्यावर जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने करीब 4.25 करोड़ रुपए कीमत का 85 किलो 380 ग्राम अफीम का दूध जब्त किया है। कार्रवाई में जैतारण थाना पुलिस भी शामिल रही।

ANTF को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ की बड़ी खेप मेवाड़ से जोधपुर ले जाई जा रही है। सूचना पर टीम ने जैतारण थाना पुलिस के साथ हाईवे-25 पर बिन्नावड़ी के पास नाकाबंदी की।

इस दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन तस्कर ड्राइवर नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा। पुलिस ने स्टॉप स्टिक से स्कॉर्पियो का टायर ब्लास्ट किया, इसके बावजूद तस्कर स्कॉर्पियो को खिन्नावड़ी-फुलमाल के कच्चे रास्ते पर ले गया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो तस्कर जंगल में गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो की सीट के नीचे प्लास्टिक के कट्टों में 85 किलो 380 ग्राम अफीम का दूध मिला। वाहन से तीन अलग-अलग नंबरों की छह नंबर प्लेट भी बरामद हुईं।

पुलिस ने अफीम का दूध, स्कॉर्पियो और नंबर प्लेट जब्त कर ली हैं। फरार तस्कर की तलाश जारी है।

Previous Post

सांडेराव- वृद्धा की गला घोटकर हत्या, पति और उसका दोस्त पर शक

Next Post

पाली-केमिकल टैंक में गिरे सेल्स एग्जीक्यूटिव की मौतः बैलेंस बिगड़ने से फिसले थे, 7 फीट गहरी थी होद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page