• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड: तार से फंदाबनाकर पंखे से लटका; एक महीने पहले ही पंजाब से आया था

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 25, 2026
in Local
0
स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड: तार से फंदाबनाकर पंखे से लटका; एक महीने पहले ही पंजाब से आया था

PALI SIROHI ONLINE

भीलवाड़ा-भीलवाड़ा शहर में एक स्पा सेंटर के मैनेजर ने मंगलवार को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक ने बिजली के तार का फंदा बनाया और पंखे से बांधकर लटक गया।

घटना गंगापुर चौराहे के पास रिद्धि-सिद्धि प्लाजा कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर ‘खोटा-सिक्का’ नाम से चल रहे स्पा सेंटर में हुई, जिसका पता आज दोपहर करीब 2 बजे लगा। पुलिस ने कमरे का गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला।

गांधीनगर थाने की एएसआई मीना चौधरी ने बताया कि मृतक मैनेजर सूरज (25) पुत्र रामचंद्र, निवासी फिरोजपुर (पंजाब) एक महीने पहले ही पंजाब से काम करने भीलवाड़ा आया था।बिजली के तार से लगाया था फंदा

एएसआई मीना चौधरी ने बताया- आज मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे ‘खोटा-सिक्का’ स्पा सेंटर से सूचना मिली थी कि मैनेजर सोमवार की रात को अपने रूम में गए थे, लेकिन उसके बाद आज दोपहर तक अपने रूम से बाहर नहीं निकले। पुलिस मौके पर पहुंची, तो मैनेजर का कमरा भीतर से बंद था।

गेट तोड़कर पुलिस भीतर घुसी तो बेड पर मैनेजर का शव पड़ा हुआ। जांच में सामने आया कि युवक ने बिजली के तार से फंदा बनाकर पंखे से लटककर सुसाइड किया था, लेकिन ज्यादा वजन या खिंचाव के कारण पंखा और तार टूट गए। इससे उनकी बॉडी सीधे पलंग पर आ गिरी।पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो उसके पास से मोबाइल और पर्स बरामद हुआ। पर्स में मिले आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान सूरज (25) पुत्र रामचंद्र, निवासी मौजगढ़ खुइयां सरवर, जिला फिरोजपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।

फिलहाल शव को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई है। उनके भीलवाड़ा पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।एक महीने पहले ही पंजाब से आया था पूछताछ में सामने आया कि सूरज एक महीने पहले ही पंजाब से स्पा सेंटर में मैनेजर के पद पर काम करने आया था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, ऐसे में मौत के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।

Previous Post

साँचोर-टांपी-गलिफा मार्ग पर लूणी नदी की पुलिया टूटी:बहाव क्षेत्र में सड़क धंसी, आवागमन बाधित; ग्रामीण परेशान

Next Post

बागोड़ा-सेवड़ी में युवक का शव फंदे से लटका मिलाः शव कई दिन पुराना, पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

Next Post
बागोड़ा-सेवड़ी में युवक का शव फंदे से लटका मिलाः शव कई दिन पुराना, पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

बागोड़ा-सेवड़ी में युवक का शव फंदे से लटका मिलाः शव कई दिन पुराना, पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page