
PALI SIROHI ONLINE
रानी स्टेशन पर रिटायड होकर आए उप कमांडेट गोविंद सिंह का भव्य स्वागत
नगराज वैष्णव
खिंवाड़ा, आज दिनांक 2/7/25 को केरली गांव के श्री गोविंद सिंहजी राठौर लगभग 38 वर्ष की सीमा सुरक्षा बल मै अपनी सराहनीय सेवाओं के बाद उप कमांडेंट के पद से सेवा निवृत होकर अपने पैतृक गांव केरली पहुंचे गांव मै पहुंचने गांव वालो और स्थानीय लोगों ने मालाओर साफा पहनकर उनका भव्य स्वागत किया इस अवसर उन्होंने कहा कि उन्होंने कश्मीर पंजाब उत्तर पूर्व के दुर्दांत इलाकों से लेकर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों मै अपनी ड्यूटी को अंजाम दिया यह कार्य देश सेवा के जज्बे के बिना करना आसान नहीं होता है
उन्होंने यूथ जनरेशन को सेना मै जाने के लिए भी उत्साहित किया, अर्धसैनिक बल में लम्बे समय तक उनकी सेवाओ के दौरान उनकी कार्यशैली, अनुशासन और समर्पण के लिए उन्हें कई बार सम्मानित भी किया गया! रानी स्टेशन पर ढोल धमाको तथा हार माला से भव्य स्वागत किया रानी स्टेशन अध्यक्ष विजय सिंह शेखावत भी मौजूद थे ! स्वागत किया गया !