PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व बृजेशकुमार वृताधिकारी वृत आबूराज के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में दिनांक 14-08-2026 को अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक बंद बोडी कंटेनर से 402 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त कर एक मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया है।
घटनाः- मावल पुलिस चौकी पर अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु लगातार सघन नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी, दिनांक 14-08-2026 को नाकांबदी के दौरान गुजरात की तरफ जा रहे एक बंद बोडी कंटेनर को रोककर नियमानुसार चैक किया गया तो कंटेनर में पाऊडर के कट्टों की आड़ में छुपाई हुई अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई। इस पर वाहन चालक हिम्मतसिंह के कब्जे से कंटेनर में भरी अवैध शराब अंग्रेजी शराब की कुल 402 कार्टनों को जब्त कर मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया। जिससे शराब लाने व सप्लाई देने के सम्बंध में अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार मुल्जिमः-हिम्मत सिंह पुत्र सुल्तान सिंह जाति राजपुत उम्र 35 साल निवासी नरसास पुलिस थाना नेछवा जिला सीकर
पुलिस टीमः-
1. लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
2. भवानीसिंह सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
3. दिलीपसिंह कानि.न.850 पुलिस थाना आबूरोड रीको
5. बाबूसिंह कानि.न. 742 पुलिस थाना आबूरोड रीको
6. जूठाराम कानि.न.546 पुलिस थाना आबूरोड रीको
7. पवनसिंह कानि. न. 266 पुलिस थाना आबूरोड रीको
8. मालदेव कानि.न. 10 पुलिस थाना आबूरोड रीको
9. राजूराम कानि.न.712 पुलिस थाना आबूरोड रीको

