PALI SIROHI ONLINE
रानी नगर पालिका ने बीपीएल परिवारों को चार डस्टबिन वितरण अभियान का शुभारंभ
नगराज वैष्णव
स्वच्छता एवं कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
नगर पालिका रानी द्वारा राज्य सरकार के निर्देशों की अनुपालना में बीपीएल परिवारों को चार-बिन प्रणाली के तहत डस्टबिन वितरण अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य घर स्तर पर ही कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण को बढ़ावा देना है।
अभियान के दौरान बीपीएल परिवारों को चार अलग-अलग डस्टबिन उपलब्ध करवाकर उनके उचित उपयोग एवं कचरे के स्रोत पर पृथक्करण के संबंध में जागरूक किया गया। नगर पालिका द्वारा पात्र परिवारों तक डस्टबिन पहुंचाने का कार्य चरणबद्ध रूप से निरंतर जारी है।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी श्री मगराज़ चौधरी, कनिष्ठ अभियंता श्री मोहित वशिष्ठ, एएसआई श्री तेजकरण, एसबीएम इंजीनियर श्री मोनुकांत सहित नगर पालिका स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में देवेंद्र बंजारा, भंवर जी, महिपाल वैष्णव, फिरोज खान सहित अन्य कार्मिकों ने भी सहयोग किया।
नगर पालिका प्रशासन ने आमजन से अपील की कि डस्टबिन का नियमित उपयोग करते हुए घर से ही कचरे को निर्धारित श्रेणि



