PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के चामुंडेरी ग्राम में हर घर तिरँगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गाव में एक विशाल तिरंगा रैली नाणा बीजेपी मंडल के सानिध्य व बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत की मौजूदगी में निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामवासियों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ गाव को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
तिरंगा रैली गाव के मुख्य मार्गो गलियों सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों और मोहल्लों से गुजरी। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने रैली का फूल वर्षा कर स्वागत किया और तिरंगा लहराकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं की मौजूदगी में रैली में शामिल वरिष्ठ नागरिकों और क्षेत्र के पूर्व सैनिकों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।
विधायक राणावत ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान की याद दिलाता है।
विधायक ने यह भी कहा कि तिरंगा रैली का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और युवाओं को देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी व कर्तव्य का संदेश देना है।




