PALI SIROHI ONLINE
पोसालिया-पोसालिया | पुलिस थाना पालड़ी एम में त्यौहारों और पंचायती राज चुनावों को लेकर सीएलजी की बैठक हुई। थानाधिकारी पुलिस उप निरीक्षक टीकमाराम दहिया ने बताया कि बैठक में थाना स्टाफ और सीएलजी सदस्य शामिल हुए। बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी, बारावफात, पंचायती राज चुनावों के दौरान आपसी सद्भाव, सहयोग, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

