PALI SIROHI ONLINE
रेवदर-रेवदर उपखंड क्षेत्र में सेलवाड़ा बांध से जाने वाली नहर पर धांधपुर के पास एक नीलगाय अचानक कुएं में गिर गई।
बताया जा रहा है कि कुत्तों के पीछे भागने के दौरान नीलगाय नहर के पास पहुंची और पैर फिसलने से कुएं में जा गिरी। कुएं से नीलगाय की आवाज सुनाई देने पर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही माउंट आबू अभ्यारण्य रेंज अनादरा और वन विभाग रेंज सिरोड़ी की टीम मौके पर पहुंची। वन विभागकी टीम ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से नीलगाय को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी प्रयास के बाद नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
वन विभाग और ग्रामीणों ने मिलकर किया रेस्क्यू
क्षेत्रीय वन अधिकारी विजेन्द्र सिंह और जगदीश विश्नोई के निर्देशन में सहायक वनपाल अन्तीराम, रमेश कुमार, वनरक्षक देवेन्द्र, कोजाराम, कोलाराम और नरसिंग ने रेस्क्यू अभियान में भाग लिया। वन्यजीव प्रेमी रवि हरिजन, जगदीश, प्रवीण सहित ग्रामीणों ने भी वन विभाग की टीम का सहयोग किया।
उपचार के बाद प्राकृतिक क्षेत्र में छोड़ा
नीलगाय को कुएं से बाहर निकालने के बाद मौके पर मौजूद पशु चिकित्सक ने उसका उपचार किया। उपचार के बाद नीलगाय को सुरक्षित प्राकृतिक क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
रेस्क्यू के दौरान सिंचाई विभाग के जेईएन और पूर्व प्रधान केपी सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।

