PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड हेतू चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में कमलेश गहलोत निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना स्वरूपगंज मय् टीम द्वारा अपराध संख्या 310 दिनांक 08.08.2026 धारा 8/18,29 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना पिण्डवाडा में अवैध अफीम दूध की सप्लाई देने वाले 2500/- रूपये के ईनामी अभियुक्त राधेश्याम जाट व गोपाल कृष्ण मेनारिया को टीम द्वारा अथक प्रयास कर मुखबीरान व तकनीकी सहायता से दस्तयाब कर अभियुक्तों को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः-दिनांक 07.08.2026 को चैलसिंह थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा मय् जाब्ता द्वारा मालेरा हाईवे पर दौराने नाकाबंदी वाहन स्विफ्ट कार नम्बर आरजे-02-सीबी-3337 को रोकने का ईशारा किया तो चालक वाहन को पुनः मोडकर भगाने का प्रयास करने लगा जिस पर घेरा देकर उक्त वाहन को रुकवाकर चैक किया गया तो वाहन स्विफ्ट कार में दो व्यक्ति बैठे हुए थे। वाहन को चैक किया गया तो वाहन के डैशबोर्ड में प्लास्टिक की थैली में 776 ग्राम अवैध अफीम दूध भरा हुआ पाया गया। जिस पर अफीम दूध व वाहन को जब्त कर अभियुक्त देवनारायण एवं रामाराम को गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. राधेश्याम जाट पुत्र भैरूलाल जाति जाट आयु 32 साल निवासी भालोटा की खेडी पुलिस थाना राशमी जिला चितौडगढ।
2. गोपाल कृष्ण मेनारिया पुत्र भंवरलाल जाति ब्राहाम्ण आयु 54 साल निवासी माताजी का मोहल्ला सुवानिया पुलिस थाना गंगरार जिला चितौडगढ।
पुलिस टीमः-
1. कमलेश गहलोत नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज।
2. दिनेश कुमार कानि नंबर 807 पुलिस थाना सरूपगंज ।
3. पुखराजसिंह कानि नंबर 61 पुलिस थाना सरूपगंज।
4. बाबुलाल कानि नंबर 410 पुलिस थाना सरूपगंज।
5. तेजाराम कानि नंबर 464 पुलिस थाना सरूपगंज।

