PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर के आदेशानुसार अवैध बांग्लादेशियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के सुपरविजन में पुलिस द्वारा दिनांक 11.08.2026 को आबूरोड से पुलिस को प्राप्त मुखबिर सूचना अनुसार भगवती होटल आबूरोड में चार संदिग्ध महिला 1 सोनिया खातुन, 2. आयशा मंडल, 3. रोशनी मंडल तथा 4. रिता राय से पुलिस थाना रिको आबूरोड द्वारा प्रारम्भिक पुछताछ में संदिग्ध महिला 1 सोनिया खातुन पत्नि सुल्तान आकुन जाति मुसलमान उम्र 24 साल निवासी गिराम रास्ता आईजगति कमरपरा डाकघर बेलपुलिया 9282 थाना रुख्सा जिला खुलना, बांग्लादेश 2. आयशा मंडल पत्नि अख्तर उल इस्लाम जाति मुस्लमान उम्र 25 साल निवासी उथुली थाना जीवनगर जिला चोओडंगा, बांग्लादेश, 3. रोशनी मंडल पुत्री मनन मंडल जाति मुसलमान उम्र 26 साल निवासी गिराम रास्ता आईजगति कमरपरा डाकघर बेलपुलिया 9282 थाना रुख्सा जिला खुलना, बांग्लादेश तथा 4. रिता राय पुत्री शंकर राय पति राणा राय जाति राय (हिन्दू) उम्र 26 साल निवासी उथली थाना जीवनगर जिला चोओडंगा, बाग्लादेश बताने पर उक्त संदिग्ध महिला को वन स्टॉप सखी सेन्टर सिरोही में लाया गया तथा आज दिनांक 12.08.2026 को उक्त चारों संदिग्ध महिलाएं 1 सोनिया खातुन, 2. आयशा मंडल, 3. रोशनी मंडल तथा 4. रिता राय से जिला विशेष शाखा सिरोही टीम द्वारा प्रारम्भिक पुछताछ की गई पुछताछ के दौरान महत्वपुर्ण जानकारियां प्राप्त होने पर जिला विशेष शाखा सिरोही व संबंधित एजेन्सीयो द्वारा जे.आई.सी. द्वारा विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें उक्त संदिग्ध महिला द्वारा अपने आप को बाग्लादेशी होना बताया गया एवं उक्त महिला ने अपना नाम 1 मुस्समत माफुजा पुत्री हफीजूल दीन जाति मुसलमान उम्र 24 साल निवासी माल पाडिया पुलिस थाना मोसीयपूर जिला जिनेदा बाग्लादेश 2. रोशनी मूसलमान पिता मनन उम्र 23 जाति मुसलमान निवासी आईजगति कमरापरा डाकघर बेलपुलिया जिला खुलना बांग्लादेश, 3. सोनिया खातुन पुत्री सुल्तान आकूम उम्र 24 साल निवासी गिरामरास्ता आईजागति कमरापरा डाकघर बेलपुलिया पुलिस थाना रुख्सा जिला खूलना बाग्लादेश तथा 4. अलफिना अख्तर पुत्री अख्तर इस्लाम उम्र 23 साल उथाली जीबाननगर चौदांगा बाग्लादेश होना बताया। उक्त अवैध बांग्लादेशी महिला को बांग्लादेश प्रत्यावर्तन करने के संबंध मे सीमा सुरक्षा बल पश्चिम बंगाल, गृह विभाग, आसूचना ब्यूरो पश्चिम बंगाल से समन्वय किया जाकर प्रत्यावर्तन करने की आवश्यक कार्यवाही जारी है। अवैध बाग्लादेशी नागरिको के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पूर्व में भी जिले में रह रही दिनांक 13.07.2026 को दो अवैध बाग्लादेशी महिला को दस्तियाब कर निष्कासन की कार्यवाही की गई है एवं दिनांक 03.08.2026 को एक अवैध बाग्लादेशी महिला, दिनांक 08.08.2026 को एक अवैध बाग्लादेशी महिला एवं दिनांक 10.08.2026 को तीन अवैध बाग्लादेशी महिला को दस्तियाब कर निष्कासन की कार्यवाही जारी है।
उक्त अभियान के दौरान आगे भी ऐसे अवैध बांग्लादेशी नागरिकों/ विदेशी नागरिक के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी एवं अवैध बांग्लादेशी नागरिक पाये जाने पर उनके विरूद्ध भी कानूनी कार्यवाही की जायेगी, आमजन से अपील है कि आपके आसपास मे ऐसे कोई संदिग्ध पुरूष / महिलाऐं जिन पर बांग्लादेशी होने का सन्देह हो तो उसकी सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम सिरोही के मो.न. 9530431323 पर उपलब्ध करावे।
पुलिस कार्यवाही टीमः-
1. चन्द्रवीर नि.पु. प्रभारी, जिला विशेष शाखा सिरोही।
2. पुखराज, उ.नि.पु. पुलिस थाना रिको आबूरोड।
3. महावीरसिंह स.उ.नि., जिला विशेष शाखा सिरोही।
4. मोहब्बतसिंह स.उ.नि. जिला विशेष शाखा सिरोही।
5. विमला स.उ.नि.पु. पुलिस थाना रिको आबूरोड।
6. अमृत कानि. 1048 जिला विशेष शाखा सिरोही।

