PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : आषाढ़, शुक्ल पक्ष षष्ठी, मंगलवार प्रातः10:21 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह मुहर्रम, तारीख 5, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, 1 जुलाई। सूर्योदय कालीन नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 08:54 तक, इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। व्यतिपात योग सायं 05:18 तक, इसके बाद वरियान योग रहेगा। तैतिल करण प्रातः 10:21 तक, इसके बाद गर करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-मिथुन, चंद्र-सिंह, मंगल-सिंह, बुध-कर्क, गुरु-मिथुन, शुक्र-वृष, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल :दोपहर 3:00 से 4:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : उत्तर दिशा : यदि अत्यावश्यक कार्य हो तो गुड़ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : कसुम्बा षष्ठी, कर्दम षष्ठी बंगाल, श्री महावीर स्वामी गर्भ कल्याणक जैन, विवस्वत सप्तमी, व्यतिपात पुण्यं, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, डॉ. विधान चंद्र राय जयंती।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 09:05 से 10:48 तक चर का चौघड़िया, प्रातः 10:48 से दोपहर 02:13 तक लाभ व अमृत का चौघड़िया, दोपहर बाद 03:55 से सायं 05:38 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज मंगलवार को मसूर की दाल, लाल वस्त्र दान करने एवं भौम देवता की लाल गंध, पुष्प व चन्दन आदि से पूजा कर व्रत करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं। आज रथचक्र के समान गोल मंडल बनाकर उसमें विवस्वान् रूप सूर्य का गंध, फल व पुष्पादि से पूजन करें और अनेक प्रकार के भोज्य एवं पेय पदार्थ अर्पण करें तो सभी संकट दूर होते हैं। व्यतिपात योग में बैल का दान करना शुभ फलदायी होता है।