आबूपर्वत में रात्रि में हुई हत्या के मामले में एक और अभियुक्त को किया गिरफ्तार
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा उक्त घटना में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश देने पर किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के सुपरविजन में अनुसंधान अधिकारी गोमाराम पुलिस उप अधीक्षक, वृत आबूपर्वत द्वारा प्रकरण में अभियुक्त अश्विन पुत्र संजय जाति वाल्मिकी उम्र 30 वर्ष निवासी इन्द्रा कॉलोनी आबूपर्वत जो कि घटना के बाद से ही इलाजरत् था को दिनांक 23.03.2026 को उक्त प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है जिससे अनुसंधान जारी है। घटना में शरीक शेष फरार अभियुक्तों की पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा।
दिनांक 13.03.2026 को रात्रि में करीब 11.30 बजे दो गुटों में हुए संघर्ष में अजय उर्फ अज्जु की मृत्यु हो गई थी एवं उसके साथी घायल हो गए थे इस संबंध में मुकदमा संख्या 31 दिनांक 14.3.2026 मामला धारा 191 (2), 191(3), 109(1), 103 (1), 115 (2) बीएनएस व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट एवं धारा 3 (2) (v), (va) एससी/एसटी एक्ट में दर्ज होकर अनुसधांन गोमाराम पुलिस उप अधीक्षक, वृताधिकारी आबूपर्वत द्वारा किया जा रहा है। आरोपी घटना को अंजाम देने के पश्चात् फरार हो चुके थे, जिस पर पुलिस द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों में से पांच अभियुक्त 1. दीपक कुमार उर्फ कालिया, 2. पवन कुमार उर्फ शेरा, 3. समीर एवं 4. हर्ष एवं 5. साहिल को गिरफ्तार कर बाद अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा में भेजा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्तः अश्विन पुत्र संजय जाति वाल्मिकी उम्र 30 वर्ष निवासी इन्द्रा कॉलोनी, आबूपर्वत ।
