
PALI SIROHI ONLINE
राजसमंद-राजसमंद रोडवेज डीपो ने अभियान चलाकर तीन महिनों में अभियान चलाकर बसों में फ्लाइंग निरीक्षण के दौरान बिना टिकट मिलने वाले यात्रियों से किराया राशि का 10 गुना जुर्माना वसूला जा रहा हैं। रविवार को भी जयसमंद से उदयपुर बिना टिकट यात्री हरीश और सुरेश के टिकट नहीं होने पर 60 रुपए प्रति व्यक्ति किराया राशि 120 रुपए के 10 गुना जुर्माना राशि 1200 रुपए वसूल की गई। विभाग ने अभियान के दौरान अब तक करीब 180 यात्रियों से एक लाख 10 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया हैं।
राजसमंद डिपो ने आदेश मिलने के बाद अलग से फ्लाइंग टीम बनाई। इस टीम का फोकस लंबे मार्ग व ग्रामीण अंचल पर रहा। इस फ्लाइंग ने 1.10 लाख रुपए की वसूली की है। बताया जा रहा है कि राजसमंद डिपो ने प्रदेश में टॉप 5 में राजस्व की वसूली की है। मुख्य प्रबंधक पूर्णेन्दु शर्मा ने बताया कि रोडवेज की प्रबंध निदेशक के निर्देश पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अप्रैल, मई व जून माह में अब तक 180 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। इन यात्रियों से संबंधित रूट का दस गुना जुर्माना एक लाख 10 हजार रुपए जुर्माना वसुल किया। इस के लिए स्पेशल टीम केवल इसी के लिए लगाई है जो रोडवेज बसों में चेकिंग का कार्य कर रही हैं। साथ ही बिना टिकट यात्रा करने पर परिचालकों पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। फ्लाइंग में प्रबंधक यातायात कृष्णपालसिंह एवं यातायात निरीक्षक जयदीपसिंह राठौड़ भी लगे हैं।


