
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 4, शुभ रंग भूरा : काम की अधिकता से थकान महसूस करेंगे। झूठे वादे कर नीचा देखना पड़ सकता है। इच्छित संस्थान में प्रवेश मिलने से विद्यार्थी प्रसन्न रहेंगे। सुख-सुविधा पर खर्च करेंगे। यात्रा का योग है।
वृष : शुभ अंक 7, शुभ रंग सफेद कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। मित्रों के सहयोग से बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापारिक साझेदारी लाभदायी रहेगी। जोखिम से दूर रहें।
मिथुन : शुभ अंक 4, शुभ रंग नीलाः विद्यार्थी अध्ययन में बेहतर सफलता अर्जित कर सकते हैं। लेनदेन के मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। जानबूझकर लोग नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। विश्वास के साथ अपनी बात रखें।
कर्क : शुभ अंक 6, शुभ रंग जामुनी संतान के भाग्योदय से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद का समाधान संभव है। बातचीत में नरमी बरतें। बंधुजनों के सहयोग से यह आसान होगी।
सिंह : शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल : निजी काम के सिलसिले में यात्रा संभव है। साझेदारी में नई योजना शुरू हो सकती है। भाग्य-भरोसे रहे तो अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं। विदेश यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
कन्या: शुभ अंक 1, शुभ रंग नारंगी : दुविधा की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। अटका धन मिलने के आसार हैं। आत्मविश्वास की कमी आपको बड़ा फैसला लेने से रोकेगी। भूमि-भवन अथवा वाहन खरीदने का मन बनेगा।
तुला : शुभ अंक 8, शुभ रंग काला : साझेदारी में नया काम शुरू करने का मन बनेगा। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। मांगलिक खर्च की संभावना बनेगी। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धैर्य रखें।
वृश्चिक : शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी : मन की बात अपनों को कह देने से सुकून मिलेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सहयोगी आपके काम में कमियां निकालने का प्रयास करेंगे। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से लाभ संभव है।
धनु : शुभ अंक १, शुभ रंग गुलाबी : विरोधियों की योजना का पता चलने से बड़े नुकसान से बच सकते हैं। राजकाज में आ रही बाधा दूर हो सकती है। अविवाहित वैवाहिक चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। विनम्र रहें।
मकर : शुभ अंक 5, शुभ रंग बादामी संतान के भाग्योदय से मन प्रसन्न होगा। भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से रिश्ते कमजोर हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ : शुभ अंक 3, शुभ रंग आसमानी मन ही मन किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर चल रहा गतिरोध दूर होगा। उच्चाधिकारियों से मेलजोल का लाभमिलेगा। दुविधा की स्थिति में फैसले लेने से बचेंगे।
मीन : शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला : साझेदारी में भारी लाभ की संभावना बनेगी। विवादास्पद मामले सुलझने से राहत महसूस करेंगे। आकस्मिक घटनाएं आपकी योजना में बदलाव ला सकती हैं। राजकीय मामले सुलझेंगे।


