• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर-10 तोला-सोना और 2 लाख रुपए चोरीः परिवार शोक सभा में गया था, लौटे तो टूटी मिली तिजोरी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 10, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर के नए बस स्टैंड क्षेत्र स्थित रैन बसेरा वाली गली में शनिवार देर रात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। चोर मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और तिजोरी व अलमारी से करीब 10 तोला सोने के जेवरात और स्कूल स्टाफ की सैलरी के लिए रखे करीब 2 लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए। मकान मालिक रविवार शाम करीब 8 बजे जालोर पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौकेपर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कीशनिवार शाम मकान बंद कर बालोतरा गए थे

मकान मालिक राजकुमार पुत्र लूण चंद माली ने बताया कि उसकी बहन और बहनोई की मौत के बाद करीब डेढ़ महीने से उसकी पत्नी और बच्चे बालोतरा में रह रहे हैं। राजकुमार निजी शिक्षक हैं और जालोर-बालोतरा आना-जाना करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे वह मकान बंद कर बालोतरा के लिए रवाना हुए थे।रविवार शाम लौटे तो टूटे मिले ताले

राजकुमार ने बताया कि रविवार शाम करीब 8 बजे वह जालोर वापस पहुंचे। मकान के पास पहुंचने पर ताले टूटे हुए मिले। मकान के अंदर जाकर जांच की तो सामान बिखरा हुआ था। तिजोरी और अलमारी के ताले भी टूटे हुए मिले।

जांच करने पर तिजोरी और अलमारी में रखे करीब 10 तोला सोने के जेवरात और करीब 2 लाख रुपए नकद गायब मिले।

राजकुमार के अनुसार यह नकदी स्कूल स्टाफ को वेतन देने के लिए घर में रखी गई थी। चोर मकान के लॉक को भी तोड़कर अपने साथ ले गए। घर में अलमारी और तिजोरी को भी तोड़ा गया।

वारदात के समय बंद थे घर के CCTV कैमरे

मकान मालिक के अनुसार घर में CCTV कैमरे भी लगे हुए हैं, लेकिन वारदात के समय कैमरे बंद थे। इससे चोरों की गतिविधियां घर के कैमरों में रिकॉर्ड नहीं हो सकीं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

चोरी की जानकारी मिलने के बाद राजकुमार ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने राजकुमार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश की जा रही है।

Previous Post

पति-पत्नी को बदमाशों ने लूटाः 7 साल की मासूम बेटी भी थी साथ,हमला कर बाइक से गिराया, इसरा गाव के निकट हुई वारदात

Next Post

बासड़ा धनजी रोड पर सड़क हादसाः बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी; मोदरान से गांव बासड़ा धनजी लौट रहे थे

Next Post

बासड़ा धनजी रोड पर सड़क हादसाः बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी; मोदरान से गांव बासड़ा धनजी लौट रहे थे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page