• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अग्रवाल संघ ट्रस्ट चुनाव में सागरमल अध्यक्ष चुने गए, शंभूलाल महामंत्री और आशीष गर्ग कोषाध्यक्ष निर्वाचित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 10, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-आबूरोड अग्रवाल संघ ट्रस्ट के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को श्री अग्रवाल विष्णु धर्मशाला परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। मतदान के बाद मतगणना कर सभी पदों के परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर सागरमल अग्रवाल ने नेमीचंद अग्रवाल को 29 मतों से हराया।

वहीं महामंत्री पद पर शंभूलाल और कोषाध्यक्ष पद पर आशीष राधेश्याम गर्ग विजयी रहे।

अध्यक्ष पद पर सागरमल अग्रवाल को 512 वोट

अध्यक्ष पद के लिए सागरमल अग्रवाल और नेमीचंद अग्रवाल के बीच सीधा मुकाबला हुआ। कुल 1004 मत डाले गए, जिनमें 9 मत निरस्त हुए। सागरमल अग्रवाल को 512 और नेमीचंद अग्रवाल को 483 मत मिले। सागरमल अग्रवाल 29 मतों के अंतर से विजयी घोषित किए गए।

उपाध्यक्ष पद पर महावीर प्रसाद की जीत

उपाध्यक्ष पद पर मुरारीलाल, महावीर प्रसाद और सतीश अग्रवाल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा। कुल 1004 मतों में से 5 मत निरस्त हुए। महावीर प्रसाद लालचंद जी को 531, मुरारीलाल को 314 और सतीश अग्रवाल को 154 मत मिले। महावीर प्रसाद 217 मतों के अंतर से विजयी रहे।

शंभूलाल 158 वोट से महामंत्री बने

महामंत्री पद पर दिनेश मंगल और शंभूलाल के बीच सीधा मुकाबला हुआ। कुल 1004 मत पड़े, जिनमें 10 मत निरस्त हुए। शंभूलाल को 576 और दिनेश मंगल को 418 मत मिले। शंभूलाल ने 158 मतों से जीत दर्ज की।

आशीष गर्ग ने 608 वोट से जीता कोषाध्यक्ष पद

कोषाध्यक्ष पद पर आशीष राधेश्याम गर्ग, योगेश सिंगल और विनय के बीच मुकाबला हुआ। कुल 1005 मत डाले गए, जिनमें 7 मत निरस्त हुए। आशीष राधेश्याम गर्ग को 741, योगेश सिंगल को 133 और विनय को 124 मत मिले।आशीष गर्ग 608 मतों के बड़े अंतर से विजयी रहे।

अनुज मुकेश गर्ग बने मंत्री

मंत्री पद पर चार प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 1004 मतों में से 5 मत निरस्त हुए। अनुज मुकेश गर्ग को 576, विनय को 320, रोहित अग्रवाल को 53 और विवेक कुमार गुप्ता को 50 मत मिले। अनुज मुकेश गर्ग ने 256 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

ऑडिटर पद पर शैलेश विमल स्वरूप जैन निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव अधिकारी भगवान अग्रवाल ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। उन्होंने मतदान में भाग लेने वाले मतदाताओं, प्रत्याशियों और सहयोग करने वाले समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

Previous Post

सेल्फी लेने के चक्कर में नाले में डूबा पर्यटक

Next Post

बीजापुर-अरावली की पर्वत श्रृंखला के प्राकृतिक रूप में विराजमान नगरेश्वर महादेव के दर्शन मे उमड़ा जनसैलाब

Next Post
बीजापुर-अरावली की पर्वत श्रृंखला के प्राकृतिक रूप में विराजमान नगरेश्वर महादेव के दर्शन मे उमड़ा जनसैलाब

बीजापुर-अरावली की पर्वत श्रृंखला के प्राकृतिक रूप में विराजमान नगरेश्वर महादेव के दर्शन मे उमड़ा जनसैलाब

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page